Facebook-f Youtube X-twitter

ठियोग में सड़कों की मेटलिंग की गुणवत्ता पर सख़्त नज़र, अधिकारियों से तलब की रिपोर्ट


सड़क निर्माण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: विक्रमादित्य सिंह

ठियोग में सड़कों की मेटलिंग की गुणवत्ता पर सख़्त नज़र, अधिकारियों से तलब की रिपोर्ट

Shimla, Sanju

हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि राज्य में सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस समय प्रदेश में 40 सड़कें बंद हैं, जिन्हें जल्द से जल्द बहाल किया जाएगा।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि ठियोग क्षेत्र में सड़क सुधार कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। इस संबंध में अधिकारियों को मौके पर भेजकर रिपोर्ट तलब की गई है ताकि लापरवाही बरतने वालों की जिम्मेदारी तय की जा सके। मंत्री ने कहा कि इस बार बारिश ज़्यादा होने के कारण नुकसान भी अधिक हुआ है, लेकिन पुनर्निर्माण कार्य तेज़ी से जारी है।

शहरी विकास को मिली 47 करोड़ की मदद

केंद्रीय शहरी मंत्री के साथ ऑनलाइन बैठक में विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि हिमाचल को शहरी विकास के लिए 47 करोड़ रुपये की सहायता मिली है, जिसे शहरी क्षेत्रों में विभिन्न विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा।उन्होंने कहा कि राज्य में लगभग पाँच हजार वेंडर दर्ज किए गए हैं, और अधिकारियों को इनकी पुनर्गणना करने के निर्देश दिए गए हैं। वेंडरों की सुविधा के लिए उन्हें QR कोड भी उपलब्ध करवाए जाएंगे।विक्रमादित्य सिंह ने यह भी कहा कि राज्य सरकार किसी तरह का सांप्रदायिक तनाव नहीं चाहती और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

पंचायती राज चुनाव तय समय पर ही होंगे

विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए लोक निर्माण मंत्री ने स्पष्ट किया कि पंचायती राज चुनाव समय पर ही कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के आग्रह पत्र पर सरकार ने संज्ञान लिया है और चुनाव में देरी की कोई संभावना नहीं है

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Woman speaking at press conference.

रेवाड़ी को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात : 12 केंद्रों को मंजूरी, 5 अपग्रेड और 7 नए खुलेंगे

Summer express, रेवाड़ी | हरियाणा सरकार ने रेवाड़ी जिले में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए करीब एक दर्जन स्वास्थ्य केंद्रों को मंजूरी दी है। इनमें पांच मौजूदा स्वास्थ्य केंद्रों को अपग्रेड किया जाएगा, जबकि सात नए उपस्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए जाएंगे। यह निर्णय केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह...
Soldiers at Army Public School entrance.

अंबाला में 7 स्कूलों को बम धमकी ईमेल :  आर्मी पब्लिक स्कूल व केवी-1 भी शामिल,  सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Summer express , अंबाला | हरियाणा के अंबाला में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। गुरुवार सुबह आर्मी पब्लिक स्कूल की जूनियर और सीनियर शाखा के साथ-साथ केंद्रीय विद्यालय-1, 2, 3, 4 और एक अन्य बड़े निजी स्कूल सहित कुल सात शैक्षणिक संस्थानों को ईमेल...

NIT कुरुक्षेत्र में छात्र आत्महत्याओं पर मानवाधिकार आयोग सख्त, संस्थान से मांगी विस्तृत रिपोर्ट

Summer express, चंडीगढ़ | हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान  में छात्रों की लगातार आत्महत्या और आत्महत्या के प्रयासों की घटनाओं पर स्वतः संज्ञान लेते हुए गंभीर रुख अपनाया है। आयोग ने संस्थान प्रशासन, जिला प्रशासन और पुलिस से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। आयोग के अध्यक्ष ललित बत्रा की अध्यक्षता में पूर्ण पीठ...

लुधियाना के स्कूलों को फिर बम धमकी: ईमेल से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, लुधियाना | लुधियाना में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। शहर के कई प्रमुख स्कूलों को संदिग्ध ई-मेल प्राप्त होने के बाद प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। जानकारी के अनुसार, कुल चार स्कूलों,स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल, पौदार इंटरनेशनल स्कूल,...

सैलून में हेयर ट्रीटमेंट के दौरान करंट लगने से महिला बेसुध, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Summer express, नई दिल्ली | सोशल मीडिया पर एक सैलून हादसे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान और डरा दिया है। वीडियो में एक महिला हेयर ट्रीटमेंट के लिए सैलून में बैठी नजर आती है, जहां शुरुआत में सब सामान्य दिखाई देता है, लेकिन कुछ ही पलों में स्थिति...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.