Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तूफान मोंथा का खतरा: छठ पर्व में भारी बारिश

नई दिल्ली |  इस साल छठ पर्व के दौरान मौसम करवट लेने वाला है। बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दबाव अब तेज़ी से गंभीर रूप ले रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि यह सिस्टम अगले कुछ दिनों में चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ में बदल सकता है। इसका असर ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में 27 से 29 अक्टूबर तक तेज हवाओं और भारी बारिश के रूप में देखने को मिलेगा।

ओडिशा में हाई अलर्ट, आपदा प्रबंधन दल तैयार

ओडिशा सरकार ने संभावित खतरे के मद्देनज़र आपदा प्रबंधन दलों को अलर्ट मोड पर रखा है। राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने बताया कि राज्य के सभी जिलों में सतर्कता बढ़ा दी गई है और राहत केंद्रों की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि अफवाहों से बचें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

IMD का पूर्वानुमान:

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 24 अक्टूबर को बंगाल की दक्षिण-पूर्वी खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र का 25 अक्टूबर तक डिप्रेशन में बदलने और 27 अक्टूबर तक पूर्ण चक्रवाती तूफान में तब्दील होने का अनुमान है। फिलहाल तूफान का रास्ता आंध्र प्रदेश तट की ओर दिख रहा है, लेकिन ओडिशा में तेज वर्षा और 40–60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाओं की संभावना है।

मछुआरों को चेतावनी:

भुवनेश्वर मौसम केंद्र की निदेशक मनोरमा मोहंती ने कहा कि 27 अक्टूबर तक सिस्टम साइक्लोन में बदल सकता है। ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है। 26 अक्टूबर से मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी दी गई है। तटीय जिलों के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को भी सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।

तमिलनाडु में भी सतर्कता:

दक्षिण भारत में तूफान का असर दिखने लगा है। तूतीकोरिन में मछली पकड़ने पर रोक लगाई गई है और मछुआरों को तट से दूर रहने को कहा गया है। प्रशासन ने लोगों से समुद्र तटों पर जाने से बचने और मौसम अपडेट्स पर ध्यान देने का आग्रह किया है।

बंगाल में ‘मोंथा’ की चेतावनी:

बंगाल की खाड़ी में उठते तूफान ‘मोंथा’ का असर पश्चिम बंगाल में भी दिखेगा। कोलकाता, हावड़ा, हुगली, झाड़ग्राम और दक्षिण 24 परगना समेत दक्षिण बंगाल के जिलों में तेज बारिश और 60 किमी/घंटा की हवाओं की संभावना है। उत्तर बंगाल के जिलों – जलपाईगुड़ी, मालदा, दक्षिण दिनाजपुर, कूचबिहार और अलीपुरद्वार – में भी मूसलाधार बारिश का अनुमान है।

त्योहारों पर मौसम का असर:

छठ पर्व के दौरान लाखों श्रद्धालु सूर्य उपासना की तैयारी में जुटे हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तेज बारिश और हवाएं त्योहार की तैयारियों को प्रभावित कर सकती हैं। इसलिए सुरक्षा और सतर्कता को प्राथमिकता देना जरूरी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.