26 October, 202
अभिनेता इमरान हाशमी और यामी गौतम की अपकमिंग फिल्म ‘हक’ का ट्रेलर सोमवार को रिलीज़ होने वाला है। अभिनेत्री यामी गौतम ने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वे फिल्म के बच्चों और इमरान हाशमी के साथ नजर आ रही हैं।
तस्वीर के कैप्शन में यामी ने लिखा,
“जो चीज पूरी लगती है… वो कभी-कभी एक धोखा भी हो सकती है।”
फिल्म 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।सुपर्ण एस वर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में यामी गौतम एक मुस्लिम महिला की भूमिका निभा रही हैं, जो अपने बच्चों और अपने हक़ के लिए कोर्ट में संघर्ष करती हैं। वहीं इमरान हाशमी वकील के किरदार में हैं।फिल्म के अन्य कलाकारों में शीबा चड्ढा, दानिश हुसैन और असीम हत्तंगडी शामिल हैं। कहानी की स्क्रिप्ट रेशु नाथ ने लिखी है।फिल्म को जंगली पिक्चर्स, इंसोम्निया फिल्म्स और बावेजा स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है। जंगली पिक्चर्स इससे पहले ‘राजी’, ‘तलवार’ और ‘बधाई दो’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।फिल्म का नया गाना ‘कुबूल’ भी रिलीज़ हो चुका है, जिसे अरमान खान ने आवाज़ दी है और गीत के बोल कौशल किशोर ने लिखे हैं।