Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हुमा कुरैशी स्टारर ‘महारानी 4’ का बड़ा अपडेट: रिलीज डेट और प्लेटफॉर्म फाइनल

26 October, 2025

राजनीतिक ड्रामा प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। हुमा कुरैशी की स्टारर पॉलिटिकल वेब सीरीज ‘महारानी’ का चौथा सीजन जल्द ही दर्शकों के लिए आएगा। तीन सफल सीजन के बाद अब फैंस को चौथे सीजन का बेसब्री से इंतजार है। मेकर्स ने फाइनली इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।

महारानी 4 की रिलीज डेट और प्लेटफॉर्म

हुमा कुरैशी रानी भारती की भूमिका में नजर आएंगी। महारानी के नए सीजन में कहानी को राष्ट्रीय मंच तक ले जाया जाएगा। 9 अक्टूबर को इसका ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला।पिछले सीजन की तरह ही महारानी 4 ओटीटी प्लेटफॉर्म Sony LIV पर स्ट्रीम होगी। मेकर्स ने इसकी अनाउंसमेंट के साथ लिखा है, “शेरनी अपने घर की रक्षा के लिए एक बार फिर लौट आई है। रानी अपनी सबसे बड़ी लड़ाई के लिए पूरी तरह तैयार है।”

महारानी सीरीज की कहानी

‘महारानी’ वेब सीरीज की कहानी रानी भारती के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक साधारण घरेलू महिला हैं। जब उनके पति मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देते हैं, तो रानी को राजनीति में खुद को साबित करना पड़ता है। इसके बाद उनकी जिंदगी में कई रोमांचक बदलाव आते हैं, जो दर्शकों को पूरी तरह बांधे रखते हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डाबड़ा चौक पर पुलिसकर्मी की गाड़ी ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, दोनों घायल

Summer express, हिसार। डाबड़ा चौक पुल पर एक पुलिसकर्मी की गाड़ी और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपति रविंद्र और प्रीति घायल हो गए। दोनों को पुलिसकर्मी सुरेंद्र सिंह ने अपनी गाड़ी से निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों की हालत खतरे से...

कोसली में छह किसानों और खेतिहर मजदूरों को मिले 8.50 लाख रुपये के सहायता चेक

Summer express, रेवाड़ी (कोसली)। मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना-2013 के तहत खेती से जुड़े कार्यों के दौरान दुर्घटनाओं का शिकार हुए पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। कोसली स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय में चेयरमैन महेश यादव और वाइस चेयरमैन दिनेश गोयल ने छह लाभार्थियों को कुल 8 लाख 50 हजार रुपये...

बिलासपुर के लुहणू मैदान में पहली बार होगी अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी

Summer express, सुभाष चंद, बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित लुहणू क्रिकेट मैदान में पहली बार अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस आयोजन के माध्यम से युवा महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और उन्हें खेल के क्षेत्र...

जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह पंचायती राज संस्थाओं के सम्मान का प्रतीक: बलबीर चौधरी

Summer express, राकेश, चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी में 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाले भाजपा के जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह से पहले पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने कहा कि यह कार्यक्रम पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली पार्टी है और पंचायती राज संस्थाएं लोकतांत्रिक व्यवस्था...

प्रसाद योजना के तहत 56.26 करोड़ रुपये से होगा चिंतपूर्णी धाम का विस्तार, 4,000 श्रद्धालुओं के लिए बनेगा क्यू कॉम्प्लेक्स

Summer express, विकास शर्मा , चिंतपूर्णी। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां चिंतपूर्णी धाम में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मंदिर परिसर के विस्तारीकरण और विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। केंद्र सरकार की प्रसाद योजना के तहत इस परियोजना पर 56.26 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। योजना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.