Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में वायु गुणवत्ता खतरे में, अंबाला का AQI 421

हरियाणा  | हरियाणा में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार खतरनाक श्रेणी में पहुंचता जा रहा है। ताज़ा आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के कई शहरों की हवा गंभीर रूप से प्रदूषित हो चुकी है। अंबाला का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 421 दर्ज किया गया, जो दिल्ली से भी ज्यादा खराब रहा। वायु गुणवत्ता मानकों के अनुसार यह स्तर गंभीर (सीवियर) श्रेणी में आता है।

राज्य में अंबाला, धारूहेड़ा, बहादुरगढ़, बल्लभगढ़ और मानेसर जैसे शहर रेड जोन में पहुंच गए हैं, जबकि 16 शहरों की वायु गुणवत्ता येलो ज़ोन (मध्यम) में दर्ज की गई। राहत की बात यह रही कि नारनौल की वायु गुणवत्ता ग्रीन ज़ोन में रही। वहीं, फतेहाबाद का AQI रविवार सुबह 329 था, जो शाम तक हवाओं की दिशा बदलने के कारण येलो जोन में आ गया।

28-29 अक्टूबर को बढ़ सकती है प्रदूषण की समस्या

हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 27 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहेगा। 28 और 29 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बादलवाही की संभावना है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि हवा की रफ्तार कम हुई तो धूल और धुएं के कण वायुमंडल में जम सकते हैं, जिससे वायु प्रदूषण और बढ़ सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

लोगों की सेहत पर बढ़ा खतरा

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि प्रदूषण का स्तर बढ़ने से दमा, सांस की तकलीफ, एलर्जी और आंखों में जलन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। चिकित्सकों ने बच्चों, बुजुर्गों और हृदय व श्वास रोगियों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। डॉक्टरों ने इनहेलर और जरूरी दवाइयों का स्टॉक पहले से रखने की भी सलाह दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...

पानी की समस्या लेकर नगर परिषद पहुंचे वार्ड आठ के लोग, जांच में अवैध निकले कनेक्शन

{प्रधान ने दी राहत, बोले- कनेक्शन लीगल करवाएं, पानी की कमी नहीं आने देंगे : विर्कगुरमीत सिंह | जीरकपुरसमर न्यूज नगर परिषद जीरकपुर के वार्ड नंबर 8 स्थित अंबेडकर कॉलोनी के निवासियों ने इलाके में पीने के पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।पार्षद निर्मला गौतम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.