Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जनहित के मुद्दों पर चर्चा को विशेष सत्र बुलाए सरकार : अतुल

राहुल चावला , धर्मशाला |  प्रदेश सरकार जनहित के मुद्दों पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाए, जिसमें जनसमस्याओं पर चर्चा की जाए। धर्मशाला के जदरांगल में सीयू निर्माण की लड़ाई सुप्रीमकोर्ट तक लड़ी जाएगी। यह बात सामाजिक कार्यकर्ता अतुल भारद्वाज ने वीरवार को धर्मशाला में प्रेसवार्ता में कही। अतुल ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में प्रभावित कब्जाधारियों, कर्मचारी व पेंशनर्स की समस्याएं, ठेकेदारों की पेंडिंग पेंडिंग और धारा 118 जैसे कई मामले हैं, जिन पर सत्ता पक्ष और विपक्ष को चर्चा करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार धारा 118 में संशोधन करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बताए कि जदरांगल में सीयू का भवन कम बनेगा। जनहित के मुद्दों पर कैसे काम होगा, क्या नीति रहेगी, इस पर भाजपा व कांग्रेस को मिलकर विचार करना चाहिए और चर्चा सकारात्मक होनी चाहिए।

अतुल ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास की बात तो कह रही है, लेकिन विकास किसका हो रहा है और कहां हो रहा है, इसका कोई अता-पता नहीं है। उन्होंने कहा कि जैसा कि कहा जा रहा है कि डेढ़ लाख प्रभावित कब्जाधारी हैं, जिन्होंने सरकारी भूमि पर घर बनाए हैं, उनसे यदि सरकार 2 लाख रुपये लेकर भी कब्जों को नियमित करे तो 30 अरब की राशि सरकारी खजाने में आ सकती है। अतुल ने कहा कि सेंट्रल यूनिवर्सिटी धर्मशाला के लिए स्वीकृत हुई थी, जबकि उसका निर्माण देहरा में किया जा रहा है,जो कि धर्मशाला के साथ अन्याय है। भाजपा व कांग्रेस दोनों दलों को सीयू पर अपना स्टैंड क्लीयर करना चाहिए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...

पानी की समस्या लेकर नगर परिषद पहुंचे वार्ड आठ के लोग, जांच में अवैध निकले कनेक्शन

{प्रधान ने दी राहत, बोले- कनेक्शन लीगल करवाएं, पानी की कमी नहीं आने देंगे : विर्कगुरमीत सिंह | जीरकपुरसमर न्यूज नगर परिषद जीरकपुर के वार्ड नंबर 8 स्थित अंबेडकर कॉलोनी के निवासियों ने इलाके में पीने के पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।पार्षद निर्मला गौतम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.