Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला में वेटलैंड संरक्षण कार्यशाला शुरू, विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव

शिमला |  हिमाचल प्रदेश राज्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद (हिमकॉस्ट) और भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में शिमला में आर्द्रभूमि (वेटलैंड) संरक्षण और विवेकपूर्ण उपयोग पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इस कार्यशाला में उत्तर भारत के राज्यों – जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के प्रतिनिधि और विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं।

कार्यशाला का उद्देश्य वेटलैंड्स के संरक्षण, प्रबंधन और उनके विवेकपूर्ण उपयोग के लिए अनुभव साझा करना और नई रणनीतियों पर मंथन करना है। कल प्रतिभागी रेणुका झील का दौरा करेंगे ताकि वेटलैंड संरक्षण से जुड़ी जमीनी चुनौतियों का प्रत्यक्ष अवलोकन किया जा सके।

हिमाचल में फिलहाल 197 वेटलैंड्स हैं, जिनमें तीन अंतर्राष्ट्रीय और दो राष्ट्रीय स्तर के वेटलैंड्स शामिल हैं। हिमकॉस्ट के संयुक्त सदस्य सचिव सुरेश कुमार अत्री ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य देशभर में वेटलैंड प्रबंधन के नवीन दृष्टिकोणों और अनुभवों का आदान-प्रदान करना है।

अत्री ने बताया कि खजियार झील में लगातार बढ़ती गाद की समस्या से झील का अस्तित्व खतरे में है, वहीं रिवाल्सर झील के आसपास का शहरीकरण बड़ी चुनौती बन चुका है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के वेटलैंड्स से कृषि, बागवानी, पर्यटन और मत्स्य पालन जैसे प्रमुख क्षेत्र गहराई से जुड़े हुए हैं, इसलिए उनका संरक्षण अत्यंत आवश्यक है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फायर एनओसी के नाम पर रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, नारनौल का फायरमैन 20 हजार रुपये लेते गिरफ्तार

Summer express, नारनौल |   हरियाणा के नारनौल में फायर एनओसी जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की रेवाड़ी इकाई ने फायर स्टेशन में तैनात फायरमैन संदीप यादव को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के...

बहादुरगढ़ डंपिंग स्टेशन पर अव्यवस्था देख भड़की चेयरपर्सन, अधिकारियों-ठेकेदार को लगाई फटकार

Summer express, बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने नया गांव स्थित डंपिंग स्टेशन का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कूड़े के वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए कि...

रोहतक में धरने की चेतावनी, जिला पार्षद जयदेव डागर ने केंद्र सरकार को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

Summer express, रोहतक |  रोहतक जिला परिषद के सदस्य जयदेव डागर ने आंदोलनकारियों के खिलाफ हो रही कथित प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अगले सात दिनों के भीतर आंदोलन से जुड़े लोगों पर कार्रवाई नहीं रोकी गई, तो वह रोहतक में अनिश्चितकालीन धरना शुरू...

फर्जी पुलिस अफसर बनकर SHO पर बनाया दबाव, गुरुग्राम पुलिस ने दबोचा

Summer express, गुरुग्राम , अनुज पांचाल | गुरुग्राम में पुलिस अधिकारी बनकर रौब झाड़ने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पत्नी के शोरूम की बिजली दोबारा चालू कराने के लिए एक व्यक्ति ने खुद को हिमाचल प्रदेश पुलिस का एसपी बताकर गुरुग्राम पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस की...

फरीदाबाद सड़क हादसे में 23 वर्षीय म्यूजिक कंपोजर की मौत, पुलिस-एम्बुलेंस में देरी के आरोप

Summer express, फरीदाबाद , अनिल मंगला |फरीदाबाद के सेक्टर-28 में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय उभरते म्यूजिक कंपोजर सिद्धार्थ सूरी की मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि समय पर पुलिस और एम्बुलेंस की सहायता नहीं मिलने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.