Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भारत विश्व शांति में निभा रहा अग्रणी भूमिका : प्रधानमंत्री मोदी

नवा रायपुर  |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत विश्व शांति के मिशन में अपनी भूमिका पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभा रहा है। उन्होंने कहा कि आज जब दुनिया में कहीं भी संकट या आपदा आती है, तो भारत एक भरोसेमंद साथी के रूप में तुरंत मदद के लिए आगे आता है। प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को नवा रायपुर में ब्रह्माकुमारी संस्थान के नवनिर्मित ‘शांति शिखर रिट्रीट सेंटर – एकेडमी फॉर ए पीसफुल वर्ल्ड’ के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि विचारों के साथ-साथ व्यावहारिक नीतियां और ठोस प्रयास भी वैश्विक शांति के लिए जरूरी हैं। उन्होंने कहा, “भारत आज इस दिशा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। चाहे आपदा राहत हो या मानवीय सहायता, भारत हर जगह भरोसे के प्रतीक के रूप में पहुंचता है।”

मोदी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी भारत पूरी दुनिया की आवाज बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रकृति के साथ संतुलन ही सुरक्षित भविष्य की कुंजी है। “हमारे शास्त्रों में बताया गया है कि नदियां हमारी मां हैं, जल देवता है और पेड़ों में ईश्वर का वास है। जब हम प्रकृति के साथ मिलकर जीना सीखेंगे, तभी धरती का भविष्य सुरक्षित रहेगा,” उन्होंने कहा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड’ और ‘वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर’ जैसी पहल भारत की विश्व कल्याण की सोच को दर्शाती हैं। उन्होंने कहा कि ‘मिशन लाइफ’ के जरिए भारत ने मानवता के लिए एक नया वैश्विक अभियान शुरू किया है।

मोदी ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्थान समाज को आध्यात्मिक और नैतिक रूप से सशक्त करने में अहम भूमिका निभा रहा है। “शांति शिखर जैसे संस्थान भारत के प्रयासों को नई ऊर्जा देंगे और विश्व शांति के संदेश को करोड़ों लोगों तक पहुंचाएंगे,” उन्होंने कहा।

प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़, झारखंड और उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “राज्य का विकास ही देश के विकास की नींव है। विकसित भारत के निर्माण में सभी राज्यों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।”

मोदी ने कहा कि भारतीय सभ्यता का मूल मंत्र ‘विश्व कल्याण’ है। उन्होंने कहा कि हर धार्मिक अनुष्ठान में ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ की भावना हमारे संस्कारों की पहचान है।

कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, ब्रह्माकुमारी संस्थान की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी जयंती दीदी और अतिरिक्त महासचिव डॉ. राजयोगी बीके मृत्युंजय भाई भी उपस्थित रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.