Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रोहतक में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार से तीन हलवाइयों की मौत

रोहतक I रोहतक के बोहर-भालौठ मार्ग पर रविवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में सोनीपत के तीन हलवाइयों की मौत हो गई। हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे ने इलाज के दौरान पीजीआई रोहतक में दम तोड़ दिया। पुलिस ने नशे में धुत्त कार चालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मृतक ईश्वर सिंह (60), धर्मेंद्र (45) और राहुल (28) सोनीपत शहर के वार्ड नंबर 1 के रहने वाले थे। तीनों बाबा श्याम के भंडारे में मिठाई बनाने का ठेका लेकर खरावड़ गांव गए थे। काम खत्म होने के बाद वे बाइक से सोनीपत लौट रहे थे।

जैसे ही वे बोहर और भालौठ गांव के बीच पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ईश्वर और धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल राहुल को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक नशे में था और घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन की तलाशी के दौरान शराब की बोतलें बरामद की हैं। आईएमटी थाना पुलिस ने परिजनों के बयान पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - डॉ. महिंद्र शर्मा ने बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम के लिए 1.01 करोड़ रुपये दान किए

डॉ. महिंद्र शर्मा ने बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम के लिए 1.01 करोड़ रुपये दान किए

Summer express /ऊना, राकेश -:हिमाचल प्रदेश के उद्योगपति और समाजसेवी डॉ. महिंद्र शर्मा ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार हेतु बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को 1 करोड़ 1 लाख रुपये का दान दिया है। यह राशि उन्होंने केदारनाथ मंदिर परिसर में समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी को औपचारिक रूप से चेक के माध्यम से सौंपी। डॉ....
Summer Express - कुरुक्षेत्र में सड़क हादसा: सब्जी विक्रेता की मौत, तेज रफ्तार वाहन टक्कर मारकर फरार

कुरुक्षेत्र में सड़क हादसा: सब्जी विक्रेता की मौत, तेज रफ्तार वाहन टक्कर मारकर फरार

Summer express, कुरुक्षेत्र  | कुरुक्षेत्र में दिल्ली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक सब्जी विक्रेता की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहन ने रेहड़ी को टक्कर मार दी, जिससे रेहड़ी चालक रामेश्वर मेहतो की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का टायर उनके...
Summer Express - हरियाणा में मिड-डे मील सुधार के लिए शिक्षकों को बनाया जाएगा मास्टर ट्रेनर, बढ़ेगी भोजन की गुणवत्ता

हरियाणा में मिड-डे मील सुधार के लिए शिक्षकों को बनाया जाएगा मास्टर ट्रेनर, बढ़ेगी भोजन की गुणवत्ता

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में मिड-डे मील व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नई पहल शुरू की गई है, जिसके तहत अब पहले शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार किया जाएगा। ये प्रशिक्षित शिक्षक आगे कुक-कम-हेल्पर को पोषण, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी प्रशिक्षण देंगे, जिससे स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले भोजन की...
Summer Express - कनाडा में लुधियाना की युवती की संदिग्ध मौत

कनाडा में लुधियाना की युवती की संदिग्ध मौत

Summer express, लुधियाना   | कनाडा के ओंटारियो प्रांत में लुधियाना की 26 वर्षीय युवती अनमोलदीप कौर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका लुधियाना के अकालगढ़ सुधार बाजार स्थित नई बस्ती की रहने वाली थी। जानकारी के अनुसार, वह जॉर्जियन कॉलेज, बैरी और अपने घर के बीच स्थित एक पार्क में टहलने गई...
Summer Express - आप को बड़ा झटका: राघव चड्ढा समेत तीन राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल

आप को बड़ा झटका: राघव चड्ढा समेत तीन राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल

Summer express, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा राजनीतिक झटका देते हुए उसके तीन राज्यसभा सांसद शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। इनमें राघव चड्ढा प्रमुख नाम हैं। इस घटनाक्रम को पार्टी नेतृत्व, खासकर अरविंद केजरीवाल के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार, राघव चड्ढा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.