मोनिका रावत , चंडीगढ़। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 15 नवंबर से 5 दिसंबर तक धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में भव्य रूप से आयोजित होगा। इस बार महोत्सव 21 दिनों तक चलेगा, जिसमें संस्कृति, ज्ञान और आध्यात्मिकता का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। यह घोषणा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पत्रकार सम्मेलन में दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष मध्य प्रदेश सहयोगी राज्य रहेगा। 24 नवंबर को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय गीता संगोष्ठी का शुभारंभ होगा जिसमें 16 देशों के 25 विद्वान भाग लेंगे। 51 देशों में भी गीता महोत्सव के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
1 दिसंबर को ज्योतिसर तीर्थ पर गीता यज्ञ, गीता पाठ और भागवत कथा का आयोजन होगा। इसी दिन 18 हजार विद्यार्थी गीता का वैश्विक पाठ करेंगे और सभी 182 तीर्थ स्थलों पर दीपोत्सव मनाया जाएगा।