Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

RJD ने बिहार के युवाओं से छीनी नौकरियां : योगी आदित्यनाथ

समस्तीपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बिहार विधानसभा चुनाव अभियान के दौरान राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो लोग आज विकास और रोज़गार की बातें कर रहे हैं, वही बीस साल पहले बिहार के युवाओं से नौकरियां और गरीबों से अधिकार छीनने वाले हैं।

मोहिउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि 2005 में नीतीश कुमार के सत्ता में आने के बाद ही बिहार में सुशासन की शुरुआत हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि राजद के शासन में बिहार ‘जंगलराज’ में तब्दील हो गया था, जहां भ्रष्टाचार और अपराध का बोलबाला था।

योगी ने कहा, “राजद सरकार ने न केवल युवाओं से रोजगार के अवसर छीने बल्कि गरीबों की उम्मीदें भी कुचल दीं। आज NDA शासन में बिहार में IIT, IIM, AIIMS और मेडिकल कॉलेज जैसी संस्थाएं बन रही हैं। किसानों की उपज को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने के लिए बंदरगाह भी तैयार किए जा रहे हैं।”

उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार की नीतियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, “हमारे राज्य में माफियाओं पर बुलडोजर चल रहे हैं और उनकी संपत्तियां गरीबों में बांटी जा रही हैं। बिहार में भी ऐसी ही सख्त कार्रवाई दिखाई देगी।”

योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि बिहार को फिर से ज्ञान और संस्कृति की भूमि के रूप में स्थापित करने की जरूरत है। उन्होंने युवाओं के लिए रोजगार सृजन और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया।

राजनीतिक विरोधियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “जिन्हें उत्तर प्रदेश की जनता ने नकार दिया है, वे आज नाम बदलने की बात करते हैं। हमने केवल नाम नहीं बदले, बल्कि उत्तर प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंचों पर गौरव के साथ पहुंचाया है।”

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंचकूला में 34 खैर के पेड़ों की अवैध कटाई, वन विभाग को देख तस्कर फरार

Summer express , पंचकूला | जिले के पिंजौर क्षेत्र में खैर के पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। गांव खोलमोला के पास आर-71 सी-9 जंगल में वन विभाग की टीम को देखकर कथित लकड़ी तस्करों का गिरोह अपनी कार छोड़कर फरार हो गया। वन विभाग की जांच में जंगल से 34 खैर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़...

रिहायशी कॉलोनियों में अब खुल सकेंगे नर्सिंग होम, सेक्टर में अधिकतम चार साइट

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा की लाइसेंस प्राप्त रिहायशी कॉलोनियों में अब नर्सिंग होम खोलने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने मौजूदा नीति को संशोधित करते हुए प्रदेशभर की लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों के रिहायशी प्लॉटों पर नर्सिंग होम स्थापित करने की अनुमति दे दी है। हालांकि यह सुविधा सभी के लिए...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

कांग्रेस ने घोषणाओं की टाफियां बांटीं, मोदी ने व्यवस्था बदलकर सीधे पहुंचाया लाभ

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के लिए राजनीति दुकानदारी की तरह है, लोगों को घोषणाओं की टाफियां बांटो और सत्ता हासिल करो। जब यह पार्टियां सत्ता में आ जाती हैं तो घोषणाओं को भूल जाती हैं और फिर चुनाव के...

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी आटो चालक को 20 साल की कठोर कैद, 50 हजार रुपये जुर्माना

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला। फास्ट ट्रैक स्पेशल पॉक्सो कोर्ट, पंचकूला ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी संजय कुमार (53) को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा नहीं करने पर उसे छह माह का अतिरिक्त...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.