Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

Womens WC 2025: आईसीसी ने घोषित की ‘टीम ऑफ द टूर्नामेंट’, तीन भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा 

4 November, 2025

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने 2025 महिला वनडे वर्ल्ड कप की टीम ऑफ द टूर्नामेंट का ऐलान कर दिया है। इस टीम में तीन भारतीय खिलाड़ी शामिल की गई हैं, लेकिन चौंकाने वाली बात यह रही कि भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को जगह नहीं मिली।

भारत की ओर से स्मृति मंधानाजेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा ने टीम में जगह बनाई।

  • स्मृति मंधाना टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली दूसरी बल्लेबाज रहीं। उन्होंने 54.25 की औसत से 434 रन बनाए।
  • जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 58.40 की औसत से 292 रन जोड़े।
  • दीप्ति शर्मा गेंदबाजी में छा गईं और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 22 विकेट झटके।

रनरअप कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट को सौंपी कमान
आईसीसी ने टीम की कप्तानी दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट को सौंपी है। वोल्वार्ड्ट टूर्नामेंट की सर्वाधिक रन स्कोरर रहीं, जिन्होंने 71.38 की औसत से 571 रन बनाए।

पाकिस्तान की सिदरा नवाज बनीं विकेटकीपर

टीम में पाकिस्तान की सिदरा नवाज को विकेटकीपर के रूप में शामिल किया गया है। उन्होंने 8 खिलाड़ियों को आउट करने में योगदान दिया (4 कैच, 4 स्टंपिंग) और बल्लेबाजी में 20.66 की औसत से 62 रन बनाए। गौरतलब है कि पाकिस्तान टीम टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं जीत सकी

अन्य चुनी गई खिलाड़ी

भारत और पाकिस्तान के अलावा टीम में दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की खिलाड़ी भी शामिल हैं।इनमें मारिजैन कैप (दक्षिण अफ्रीका), एश्ले गार्डनर (ऑस्ट्रेलिया), एनाबेल सदरलैंड (ऑस्ट्रेलिया), नैडिन डी क्लार्क (दक्षिण अफ्रीका), एलाना किंग (ऑस्ट्रेलिया), और सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड) शामिल हैं।12वीं खिलाड़ी के रूप में नैट साइवर ब्रंट (इंग्लैंड) को चुना गया।

आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 – टीम ऑफ द टूर्नामेंट:

  1. स्मृति मंधाना (भारत)
  2. लौरा वोल्वार्ड्ट (दक्षिण अफ्रीका) – कप्तान
  3. जेमिमा रोड्रिग्स (भारत)
  4. मारिजैन कैप (दक्षिण अफ्रीका)
  5. एश्ले गार्डनर (ऑस्ट्रेलिया)
  6. दीप्ति शर्मा (भारत)
  7. एनाबेल सदरलैंड (ऑस्ट्रेलिया)
  8. नैडिन डी क्लार्क (दक्षिण अफ्रीका)
  9. सिदरा नवाज (पाकिस्तान) – विकेटकीपर
  10. एलाना किंग (ऑस्ट्रेलिया)
  11. सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड)
    12वीं खिलाड़ी: नैट साइवर ब्रंट (इंग्लैंड)

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की कोशिशें रंग लाईं, अप्परा में सरकारी अस्पताल का काम हुआ शुरू

शुभम शर्मा | फिल्लौरसमर न्यूज अप्परा इलाके के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की लगातार कोशिशों और पूरी पंचायत अप्परा के सहयोग से आज अप्परा में प्रस्तावित सरकारी अस्पताल के निर्माण कार्य की औपचारिक रूप से शुरुआत हो गई।करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने...

निर्माणाधीन सनातन भवन 3 माह में तैयार हर वर्ग के लिए खुला : विधायक बग्गा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज धानसभा उत्तरी क्षेत्र में निर्माणाधीन सनातन भवन का कार्य अगले तीन महीने में पूरा कर लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। यह जानकारी विधायक चौ. मदन लाल बग्गा ने शुक्रवार को निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करने के बाद दी।विधायक बग्गा ने बताया कि सनातन भवन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त...

580 एमएलडी क्षमता के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का कमिश्नर ने किया निरीक्षण

लक्की मेहता| लुधियानासमर न्यूज नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने शनिवार को विश्व बैंक और एआईआईबी की वित्तीय सहायता से गांव बिलगा में बन रहे 580 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि परियोजना का कार्य निर्धारित समय...

लुधियाना में अवैध रेहड़ियों पर कार्रवाई दुगरी 200 फीट रोड से हटाए गए कब्जे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और सड़कों के किनारे हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम और ग्लाडा ने संयुक्त अभियान चलाया। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी और ग्लाडा के मुख्य प्रशासक विकास हीरा के निर्देश पर 23 जुलाई को दुगरी 200 फीट रोड पर कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे...

सेक्टर-67 में कमर्शियल साइटों की संयुक्त नीलामी के खिलाफ एकजुट हुए निवासी

समर न्यूज | मोहाली गमाडा की ओर से सेक्टर-67 में तीन कमर्शियल साइटों 14, 15 और 16 को मिलाकर बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर बनाने के लिए प्रस्तावित नीलामी का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया है। निवासियों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर क्षेत्र में एक और बड़ा बहुमंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स नहीं बनने देंगे।रेजिडेंट्स...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.