Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऊना में कारोबारी से 5 करोड़ की मांग, लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर दी गई धमकी

Una, Rakesh

हिमाचल प्रदेश के ऊना ज़िले में एक शराब कारोबारी को अज्ञात कॉलर द्वारा ₹5 करोड़ की फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कॉल करने वाले ने खुद को कुख्यात अपराधी लॉरेंस बिश्नोई का भाई “हैरी बॉक्सर” बताया और कारोबारी को जान से मारने की धमकी दी।

व्हाट्सएप कॉल से मांगी गई फिरौती

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, राजीव कुमार राणा, पुत्र राजेंद्र कुमार राणा (एम/एस राणा वाइन्स, ऊना) को बुधवार को एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल प्राप्त हुई। कॉलर ने अपना परिचय “हैरी बॉक्सर” के रूप में देते हुए कहा कि वह लॉरेंस बिश्नोई का भाई है और उसे तुरंत ₹5 करोड़ देने होंगे, वरना परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।राजीव राणा ने पुलिस को बताया कि जब उन्होंने इतनी बड़ी रकम देने से असमर्थता जताई, तो कॉलर ने कहा कि उसे उनके पूरे परिवार की जानकारी है और शाम तक पैसे न देने पर “अंजाम भुगतने” की चेतावनी दी।

कारोबारी ने मांगी सुरक्षा

धमकी के बाद पीड़ित ने तुरंत पुलिस और जिला प्रशासन को सूचना दी। उन्होंने डिप्टी कमिश्नर जतिन लाल से भी संपर्क कर सुरक्षा की मांग की। परिवार इस धमकी के बाद गहरे डर के माहौल में है।

पुलिस जांच में जुटी, साइबर टीम कर रही तकनीकी पड़ताल

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमकी किसी असली गैंगस्टर द्वारा दी गई या किसी ने फर्जी पहचान बनाकर ब्लैकमेल करने की कोशिश की।साइबर सेल कॉल के स्रोत, नंबर की लोकेशन और व्हाट्सएप प्रोफाइल की जांच कर रही है।पुलिस सूत्रों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है, और पीड़ित की सुरक्षा को लेकर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - मानेसर में मोबाइल पार्ट्स कंपनी कर्मचारी की रहस्यमयी मौत

यमुनानगर में पानी से भरे गड्ढे में डूबा एक वर्षीय मासूम, मौत

summer express , यमुनानगर। गांव अराइयांवाला में दर्दनाक हादसे में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बच्चे के माता-पिता पास ही स्थित नर्सरी में काम कर रहे थे। मृतक की पहचान सिद्धू के रूप में हुई है। वह तीन भाई-बहनों में सबसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.