Facebook-f Youtube X-twitter

मंडी में किसान सभा अधिवेशन में उठी वन संरक्षण कानून संशोधन की मांग

Mandi, Dharamveer

माकपा नेता व पूर्व विधायक राकेश सिंघा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बार-बार आ रही प्राकृतिक आपदाओं ने हजारों परिवारों को उजाड़ दिया है, इसलिए अब केंद्र सरकार को आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए वन संरक्षण अधिनियम 1980 में संशोधन करना चाहिए। उन्होंने मांग की कि केंद्र प्रभावित परिवारों को 90 प्रतिशत मुआवजा देकर उन्हें पुनः बसाने में मदद करे।

राकेश सिंघा बोले — आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए केंद्र करे ठोस कदम, मिले 90 फीसदी मुआवजा

राकेश सिंघा मंडी में आयोजित हिमाचल किसान सभा के राज्य स्तरीय अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे, जो राज्य अध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह तंवर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। अधिवेशन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों आपदा प्रभावित किसानों और मजदूरों ने भाग लिया।मीडिया से बातचीत में सिंघा ने कहा कि हिमाचल के लोग सदियों से अपने जल, जंगल और जमीन की रक्षा करते आए हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें केंद्र से कोई ठोस लाभ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब केंद्र सरकार को आपदा प्रभावितों की पुनर्वास नीतियों में स्थायी बदलाव करना होगा।

सिंघा ने आरोप लगाया कि वन संरक्षण अधिनियम 1980 का मौजूदा स्वरूप किसानों और ग्रामीणों के लिए बाधा बन गया है, जबकि इसे पूंजीपतियों के हित में उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम में संशोधन किए बिना आपदा प्रभावितों को राहत और पुनर्वास देना संभव नहीं है।उन्होंने यह भी कहा कि हिमाचल के कुछ नेता प्रदेश के हितों की बजाय केंद्र सरकार की बोली बोलने में लगे हैं, जबकि जरूरत इस बात की है कि सभी दल आपदा पीड़ितों के पक्ष में एकजुट होकर खड़े हों।सिंघा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपदा के बाद हिमाचल तो आए, लेकिन पीड़ितों को घोषित सहायता का एक रुपया भी अब तक नहीं मिला है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि प्रभावितों को घर के बदले घर और जमीन के बदले जमीन दी जाए, ताकि वे फिर से अपने पैरों पर खड़े हो सकें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला–मैक्लोडगंज मार्ग पर भूस्खलन से क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण में देरी

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला से मैक्लोडगंज को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर कोतवाली बाजार के रास्ते डीसी आवास के समीप हुए भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। लोक निर्माण विभाग इस कार्य को आगे बढ़ाने के लिए एनआईटी हमीरपुर के विशेषज्ञों की सलाह का इंतजार कर रहा है।...

कमला नेहरू अस्पताल से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के फैसले पर बवाल, भाजपा का धरना

शिमला,संजू-:शिमला में मातृ एवं शिशु अस्पताल कमला नेहरू (KNH) से गायनी वार्ड को IGMC शिफ्ट करने के फैसले का विरोध तेज होता जा रहा है। जनवादी महिला समिति के बाद अब भाजपा भी खुलकर सरकार के खिलाफ उतर आई है। भाजपा जिला शिमला ने अस्पताल के बाहर धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार से इस निर्णय को...

कोटखाई में ओलावृष्टि से नुकसान का सर्वे तेज, ट्रैफिक और नशा मुक्ति पर प्रशासन सख्त

शिमला,संजू-:कोटखाई के एसडीएम अभिषेक भरवाल ने हाल ही में हुई ओलावृष्टि और बर्फबारी से हुए नुकसान को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे तेज कर दिया है ताकि जल्द मुआवजा दिया जा सके। इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाने की भी तैयारी की...

पंचायत चुनावों में पार्टी आधार नहीं होगा मान्य, भाजपा पर महिला आरक्षण को लेकर सियासत का आरोप-मुख्यमंत्री

शिमला,संजू-:  हिमाचल प्रदेश की राजनीति में अहम संकेत देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्पष्ट किया है कि आगामी पंचायत चुनाव पार्टी के आधार पर नहीं लड़े जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित कार्यसमिति की पहली बैठक में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पंचायत स्तर पर...

नूरपुर में गैस सिलेंडर की किल्लत से जनता परेशान,वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल

नूरपुर ,संजीव-:नूरपुर क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की कमी को लेकर आम जनता में गहरी नाराज़गी देखने को मिल रही है। स्थानीय निवासियों ने गैस वितरण प्रणाली को अव्यवस्थित बताते हुए प्रशासन से तत्काल सुधार की मांग की है। लोगों का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.