Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

IND vs AUS 4th T20I Pitch Report: कैरारा ओवल पर होगी चौथे मुकाबले की जंग

5 November, 2025


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज़ का चौथा मुकाबला 6 नवंबर को क्वींसलैंड के कैरारा ओवल (Carrara Oval) मैदान में खेला जाएगा। मौजूदा सीरीज़ फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है, ऐसे में दोनों टीमों की नज़रें इस मुकाबले को जीतकर सीरीज़ में बढ़त बनाने पर होंगी।

पिच रिपोर्ट: कैसी रहेगी कैरारा ओवल की सतह?

क्वींसलैंड का कैरारा ओवल मैदान सीमित ओवरों के अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए बहुत कम इस्तेमाल हुआ है। इस मैदान पर अब तक केवल दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं — जिनमें से एक में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली थी और दूसरे में साउथ अफ्रीका ने बाजी मारी थी।गौरतलब है कि भारतीय टीम ने अब तक इस मैदान पर कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है।इस पिच पर आमतौर पर गेंदबाज़ों को शुरुआती ओवरों में मदद मिलती है, जबकि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाज़ों के लिए रन बनाना आसान होता जाता है। इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला कर सकती है।

IND vs AUS Head-to-Head T20I Record

कुल मैच: 33भारत की जीतें: 21ऑस्ट्रेलिया की जीतें: 12भारत का जीत प्रतिशत: 63.6%ऑस्ट्रेलिया का जीत प्रतिशत: 36.4%

संभावित प्लेइंग-11

भारत:
शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

ऑस्ट्रेलिया:
मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिशेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, जेवियर बार्टलेट, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, मैथ्यू कुह्नमैन।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.