Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बंगाल में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर ममता बनर्जी का विरोध तेज

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की शुरुआत के साथ ही मंगलवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सड़कों पर उतर आईं। उन्होंने कोलकाता में पैदल मार्च कर चुनाव आयोग की प्रक्रिया का विरोध दर्ज कराया। वहीं, अगले ही दिन बुधवार को आयोग के बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) मुख्यमंत्री के कालीघाट स्थित आवास पहुंचे और एसआईआर के लिए गणना फार्म सौंपा।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्वयं बीएलओ से यह फार्म लिया और कहा कि फार्म भरने के बाद उनका कार्यालय संबंधित अधिकारी को फोन के माध्यम से सूचित करेगा। बीएलओ अमित कुमार राय, जो राज्य सरकार के नागरिक सुरक्षा विभाग में कार्यरत हैं, ने नियमों के तहत मुख्यमंत्री तक पहुंच बनाई।

इस बीच, भारत के चुनाव आयोग की तीन सदस्यीय विशेष टीम गुरुवार से उत्तर बंगाल के विभिन्न जिलों में एसआईआर प्रक्रिया की निगरानी करेगी। उप चुनाव आयुक्त ज्ञानेश भारती, प्रमुख सचिव एस.बी. जोशी और उप सचिव अभिनव अग्रवाल की अगुवाई में यह टीम कूचबिहार, अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी और दार्जिलिंग में स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक करेगी।

चुनाव आयोग के मुताबिक, बुधवार शाम चार बजे तक पूरे राज्य में 80,000 से अधिक बूथ-स्तरीय अधिकारियों ने घर-घर जाकर 84 लाख से ज्यादा गणना फार्म वितरित कर दिए हैं। आयोग का लक्ष्य है कि आगामी विधानसभा चुनावों से पहले मतदाता सूची को सटीक और पारदर्शी बनाया जाए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जिला अस्पतालों में लगेंगे लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I हरियाणा में 18 जिला नागरिक अस्पतालों में लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। करीब साढ़े नौ करोड़ रुपये के आक्सीजन प्लांट और टैंकों की स्थापना के लिए दो साल का अनुबंध किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की अध्यक्षता में हुई स्पेशल हाई पावर्ड परचेज कमेटी...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

बुजुर्गों के लिए बनेंगे सीनियर सिटीजन क्लब, 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में हर जिले में एक सीनियर सिटीजन क्लब बनाया जाएगा। इनमें बुजुर्गों के लिए बैठने, आराम करने और मनोरंजन सहित साइकोलोजिस्ट व फिजियोथेरेपिस्ट की सुविधाएं होंगी। बुजुर्गों की देखरेख के लिए प्रथम चरण में 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे। इच्छुक युवाओं को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय...

राष्ट्रीय आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बना तीन दिवसीय माँ शूलिनी मेला

Summer express/सोलन, भूपेन्द्र -:सोलन की अधिष्ठात्री देवी माँ शूलिनी को समर्पित तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय ऐतिहासिक माँ शूलिनी मेले का शुक्रवार को भव्य शुभारम्भ हुआ। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने विधिवत पूजा-अर्चना और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर...

सउदी अरब को पछाड़ चंडीगढ़ को मिली एशियन रिले चैंपियनशिप की मेजबानी

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | करीब 38 साल बाद सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ खेलों में अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर नजर आएगा। एशियन रिले चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण का आयोजन 2027 में भारत में होने जा रहा है और इसके लिए चंडीगढ़ को चुना गया है। यह प्रतियोगिता अगले साल मई में होगी, जिसके लिए चंडीगढ़...

भाजपा सरकार की ज्यादती से परेशान होकर अनशन को मजबूर हैं हरियाणवी युवा : हुड्डा

summer express, मोनिका रावत , पंचकूला | पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज एचपीएससी के विरुद्ध अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे युवाओं से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा है कि बीजेपी सरकार की ज्यादतियों के चलते हरियाणा का युवा आंदोलन और आमरण अनशन करने के लिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.