Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फिलीपींस में कालमेगी तूफान का कहर, 241 की मौत घोषित आपातकाल

फिलीपींस  | फिलीपींस में ‘कालमेगी’ तूफान की तबाही ने भारी जनहानि और विनाश मचा दिया है। राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने गुरुवार को देश के मध्य प्रांतों में आपातकाल (State of Calamity) घोषित किया है। इस भीषण तूफान से अब तक 241 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 127 लोग अभी भी लापता हैं। अधिकांश मौतें अचानक आई बाढ़ में डूबने से हुईं। सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र सेबू प्रांत बताया जा रहा है।

बुधवार को द्वीपसमूह से टकराने के बाद यह उष्णकटिबंधीय चक्रवात अब दक्षिण चीन सागर की ओर बढ़ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 20 लाख लोग इस आपदा से प्रभावित हुए हैं, जबकि 5.6 लाख ग्रामीणों को अपने घर छोड़ने पड़े। इनमें से लगभग 4.5 लाख लोगों को आपातकालीन शिविरों में शरण लेनी पड़ी है।

आपदा की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रपति मार्कोस ने राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा बैठक की। आपातकाल घोषित करने से सरकार को राहत कोष की त्वरित रिहाई, आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी रोकने और खाद्यान्न आपूर्ति सुचारू रखने में मदद मिलेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - Auto Draft

मंडी में 22 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 22 वर्षीय विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना गोहर उपमंडल की देवधार पंचायत के तनेली गांव की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान भूपेंद्र कुमारी के रूप में हुई है।...

मनाली में ट्रैकिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहा जम्मू का ट्रैकर

Summer express, मनाली। हिमाचल प्रदेश के मनाली में शनाग-मझाच क्षेत्र में ट्रैकिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसे में जम्मू निवासी ट्रैकर की मौत हो गई। दोपहर ट्रैकिंग से लौटते समय मझाच नाला पार करते हुए वह अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया और बह गया। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने रातभर संयुक्त...

कारगिल विजय दिवस पर ऊना के शहीदी स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि, युवाओं से देशभक्ति अपनाने का आह्वान

Summer express, ऊना, राकेश। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ऊना स्थित शहीदी स्मारक में जिला प्रशासन, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की अमर शहादत को नमन किया गया। कार्यक्रम में...

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...

महेंद्रगढ़ में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

summer express, महेंद्रगढ़। शहर में सीएसडी कैंटीन के सामने स्थित अशोक पंसारी की किराना दुकान में रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.