Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी में बड़ा हादसा टला: पलटी बोलेरो, छह लोग बचे

मंडी। पंडोह डैम का जलस्तर बढ़ने से बाखली खड्ड का पानी भी उफान पर है, जिसके चलते शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कशोड़ से पंडोह की ओर जा रही बोलेरो टैक्सी छह सवारियों समेत खड्ड में पलट गई, लेकिन स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे के बाद वाहन को निकालने के लिए जेसीबी मशीन की मदद ली जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कुकलाह पुल के 30 जून को आई आपदा में बह जाने के बाद से इलाके के लोग लगातार परेशानी झेल रहे हैं। 16 पंचायतों के हजारों निवासी अब तक पुल न बनने के कारण रोज़ाना अपनी जान जोखिम में डालकर बाखली खड्ड पार कर रहे हैं।

पंडोह डैम में तकनीकी खराबी के चलते जब डैम प्रबंधन को लगभग 9,000 क्यूसेक पानी की आपूर्ति रोकनी पड़ी, तो बाखली खड्ड का जलस्तर तेजी से बढ़ गया, जिससे स्थानीय लोगों द्वारा दान से बनाई गई वैकल्पिक सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई।

कुकलाह पंचायत प्रधान नोख सिंह ने कहा कि क्षेत्रवासी पिछले चार महीनों से बिना पुल के जिंदगी जी रहे हैं। उन्होंने सरकार से बाखली खड्ड पर स्थायी पुल के शीघ्र निर्माण की मांग की है ताकि इस संकट से राहत मिल सके।

इससे पहले भी बाखली खड्ड को पार करते हुए कई वाहन पानी में बहते हुए नजर आए थे, जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। स्थानीय लोग रस्सियों और धक्कों की मदद से गाड़ियों को बाहर निकालते रहे हैं।

लोक निर्माण विभाग पंडोह के अधिशाषी अभियंता विनोद शर्मा ने बताया कि विभाग ने बाखली खड्ड पर पैदल और वाहन योग्य पुल के निर्माण का प्रस्ताव सरकार को भेज दिया है। मंजूरी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.