Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांग्रेस के राजकुमार की उम्र तो बढ़ गई, लेकिन बुद्धि नहीं बढ़ी : केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर

Palwal, 09 November

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज पलवल जिले के गांव बमाडिय़ाका और रायदासका का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक दीपक मंगला, संजय गुर्जर, ब्लॉक समिति चेयरमैन भगत सिंह घुघेरा, और गांव के सरपंच ऋषिराज मौजूद रहे।

दौरे के दौरान मंत्री ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधीकांग्रेस पार्टी, और प्रदेश के कुछ क्षेत्रीय दलों पर तीखे प्रहार किए।कृष्णपाल गुर्जर ने राहुल गांधी द्वारा “वोट चोरी” के आरोपों पर कहा कि यह वही कहावत है — खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे। बिहार चुनाव में एकतरफा हार देखकर अब कांग्रेस ‘वोट चोरी’ का राग अलाप रही है।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने हरियाणा के होडल विधानसभा में फर्जी वोटों के आरोप लगाए हैं, जबकि उन वोटों में एक भी फर्जी नहीं है।जिन मकान नंबरों का राहुल गांधी ने ज़िक्र किया, वो 1990 में कांग्रेस के शासनकाल में ही डाले गए थे ।

मंत्री ने आगे तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के राजकुमार की उम्र तो बढ़ गई, लेकिन बुद्धि नहीं बढ़ी। भगवान इन्हें सद्बुद्धि तो देगा नहीं, पर जनता ने इनका इलाज अच्छी तरह कर दिया है।गुर्जर ने कहा कि राहुल गांधी और विपक्षी दल देश की संवैधानिक संस्थाओं पर निराधार आरोप लगाकर लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं।

जेजेपी सुप्रीमो अजय चौटाला के “नेपाल-बांग्लादेश जैसे तख्तापलट” वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए गुर्जर ने कहा ये लोग देश में अराजकता फैलाने की साजिश रच रहे हैं।”

राहुल गांधी के सेना पर दिए बयान को लेकर भी उन्होंने कहा “राहुल गांधी देश की सेना को जातियों में बांटने की कोशिश कर रहे हैं, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।”

विकास पर बड़ा ऐलान:

कृष्णपाल गुर्जर ने बताया कि बल्लभगढ़ से पलवल तक मेट्रो विस्तार का कार्य वर्ष 2026 में शुरू हो जाएगा, और इसके लिए प्रारंभिक कार्य पहले ही शुरू हो चुका है।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक शक्तिशाली देश के रूप में उभरा है।मनमोहन सिंह देश के बड़े अर्थशास्त्री थे, लेकिन कांग्रेस सरकार के दौरान भारत की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान पर अटकी रही। मोदी जी ने इसे 11वें से चौथे स्थान तक पहुंचाया है,” गुर्जर ने कहा।उन्होंने दावा किया कि 2028 तक भारत जापान को पीछे छोड़ तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

युवा शक्ति की प्रतीक है चैंपियन बेटी मानसी : नरेन्द्र अत्री

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | एन. सी.ओ.ई, साई सैंटर हमीरपुर की बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी ने कोच्चि में हुए ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर साई सैंटर हमीरपुर का नाम रोशन किया है व राष्ट्र भर में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। मानसी की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ...

शिमला में भूस्खलन का खतरा बढ़ा, कई भवनों पर मंडराया संकट

Summer express, शिमला | हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने कई इलाकों में हालात गंभीर बना दिए हैं। चंबा से लेकर शिमला तक भारी वर्षा और भूस्खलन की घटनाओं के बीच राजधानी शिमला के लोअर पंथाघाटी क्षेत्र में भी भू-स्खलन का खतरा बढ़ गया है। पहाड़ी में दरारें आने और जमीन खिसकने की...

डाक सेवक के कमरे से 832 अवितरित डाक बरामद, कर्मचारी निलंबित  

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | हमीरपुर जिला के उपमंडल सुजानपुर के उपडाकघर भलेठ के अंतर्गत आने वाली करोट डाक शाखा में तैनात ग्रामीण डाक सेवक के कमरे से बड़ी संख्या में अवितरित डाक, सरकारी दस्तावेज, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण डाक सामग्री बरामद होने के मामले में डाक विभाग ने कड़ी...

हमीरपुर में कुलदीप पठानिया का विपक्ष पर हमला, बोले- पैसों की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी

Summer express, आरविंदर सिंह ,हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केवल पैसे के दम पर राजनीति करने वाले नेताओं का राजनीतिक भविष्य अधिक समय तक टिकने वाला नहीं है। उन्होंने दावा किया कि ऐसे लोगों का राजनीतिक जहाज...

60 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित, प्रकृति संरक्षण के बिना विकास अधूरा : डॉ. अभिनव चौधरी

Summer express, राहुल चावला , कांगड़ा |  पेशे से चिकित्सक और जुनून से पक्षी प्रेमी एवं बर्ड फोटोग्राफर डॉ. अभिनव चौधरी ने कहा है कि प्रकृति और पक्षियों के प्रति लगाव ने उन्हें पिछले दो दशकों से अधिक समय तक हिमाचल के जंगलों, पहाड़ों और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने 600 से अधिक पक्षी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.