Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अल-फलाह यूनिवर्सिटी में छापा, चार जमाती हिरासत में, जांच तेज

फरीदाबाद  | फरीदाबाद में 2900 किलोग्राम विस्फोटक बरामद होने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच के तहत अल-फलाह यूनिवर्सिटी में सोमवार देर रात पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। यूनिवर्सिटी परिसर और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए तीन आरोपी — डॉ. आदिल अहमद राठर, डॉ. मुजम्मिल अहमद गनई उर्फ मुजम्मिल शकील, और डॉ. शाहीन शाहिद — सभी का संबंध इसी यूनिवर्सिटी से है। अधिकारियों का कहना है कि बरामद विस्फोटक सामग्री का तार एक संगठित नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है, जिसकी जांच राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियां भी कर रही हैं।

गल्फ फंडिंग से जुड़ी यूनिवर्सिटी पर जांच की नजर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल-फलाह यूनिवर्सिटी को गल्फ देशों से फंडिंग प्राप्त होती रही है। विस्फोटक बरामदगी के बाद से यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। जांच एजेंसियों का मानना है कि फरीदाबाद के धौज और फतेहपुर तगा क्षेत्रों से बरामद विस्फोटक एक तथाकथित “व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल” का हिस्सा हो सकता है।

‘व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल’ क्या है?

सूत्रों का कहना है कि इस मॉड्यूल में ऐसे शिक्षित और सामाजिक रूप से प्रतिष्ठित लोगों को शामिल किया जाता है, जिन पर सामान्यतः किसी को संदेह नहीं होता। प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि कई डॉक्टर और शिक्षित पेशेवर इस नेटवर्क के माध्यम से जुड़े हो सकते हैं।

चार जमाती हिरासत में, मस्जिदों में सर्च ऑपरेशन

पुलिस ने फरीदाबाद के फतेहपुर तगा गांव की मस्जिदों में भी सर्च अभियान चलाया। जानकारी के अनुसार, आरोपी डॉ. मुजम्मिल शकील नियमित रूप से तगा मस्जिद में नमाज पढ़ने आता था। जांच के दौरान जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु और नूंह से आए जमातियों से पूछताछ की गई।

संदेह के आधार पर चार जमातियों को हिरासत में लिया गया है, जिनके मोबाइल से मिली वॉट्सऐप चैट्स और कॉल डिटेल्स की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच जारी है और राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.