Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दिल्ली धमाके के बाद हिमाचल में बढ़ी सुरक्षा, बिलासपुर बॉर्डर पर कड़ी निगरानी

Bilaspur, Subhash

दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके के बाद हिमाचल प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई हैं। प्रदेश सरकार और पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत इंटर-स्टेट बॉर्डर, बस अड्डों और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

बिलासपुर जिला में सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है। हर प्रवेश बिंदु पर वाहनों की गहन जांच की जा रही है और आने-जाने वाले व्यक्तियों की पहचान सत्यापित की जा रही है। पुलिस ने मुख्य बाजारों और संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी है ताकि किसी भी संभावित खतरे को रोका जा सके।

एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों से दिशा-निर्देश मिलते ही जिले के सभी प्रवेश मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उन्होंने कहा, “इंटर-स्टेट बॉर्डर पर निगरानी बढ़ाई गई है, बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती को मजबूत किया गया है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।एसपी धवल ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने कहा कि आम जनता सतर्क रहे और किसी भी संदिग्ध वाहन या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दे। “शांति बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है, और जनता का सहयोग सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाता है,”।

प्रदेश पुलिस ने सभी जिलों को सतर्क रहने, नियमित गश्त करने और संवेदनशील स्थलों पर CCTV मॉनिटरिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। सुरक्षा एजेंसियां लगातार केंद्र से संपर्क में हैं और हालात पर नजर रखे हुए हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी हुआ गुनाह: पूर्व विधायक नीरज शर्मा

Summer express, अनिल मंगला , फरीदाबाद | एनआईटी 86 के पूर्व विधायक पं० नीरज शर्मा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी गुनाह साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन और सरकार को...

भट्टाकुफर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा का पौधारोपण अभियान

Summer express/शिमला, संजू- : पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला शिमला ने मंगलवार को कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के भट्टाकुफर स्थित ज्वाला माता मंदिर के समीप ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और...

कैथल में नशा तस्करों पर प्रशासन का बुलडोजर, तीन मकान जमींदोज

Summer express, कैथल , बलिंदर | हरियाणा के कैथल में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों पर बुलडोजर चला दिया। सिरटा रोड स्थित जाट धर्मशाला के सामने बनी कॉलोनी में तीन कथित नशा तस्करों के मकानों को प्रशासन ने ध्वस्त कर...

हरियाणा में खुलेंगे 700 से अधिक नए वीटा बूथ, महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन

Summer express, चंडीगढ़ , अंकुर कपूर | हरियाणा सरकार ने प्रदेश में डेयरी क्षेत्र और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कई अहम फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि प्रदेशभर में 700 से अधिक नए वीटा बूथ स्थापित किए जाएंगे। साथ ही, सहकारी समितियों से जुड़े महिला स्वयं सहायता...

किसानों को हुआ  का मुनाफा..बल्ह में अब तक टमाटर से 50 करोड़ का कारोबार, 250-500 तक बिका एक क्रेट

Summer express/मंडी,धर्मवीर – हिमाचल प्रदेश का मिनी पंजाब कहलाई जाने वाली बल्ह घाटी में इस बार टमाटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस सीजन में बल्ह घाटी से अब तक 50 करोड़ से अधिक के टमाटरों का कारोबार हो चुका है। हालांकि सीजन अब अंतिम चरण में है, लेकिन खेतों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.