Facebook-f Youtube X-twitter

अंतरराष्ट्रीय लवी मेला रामपुर की पहली सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकारों ने बिखेरा रंग

Shimla, 12 November

अंतरराष्ट्रीय लवी मेला रामपुर–2025 की पहली सांस्कृतिक संध्या आज बड़ी धूमधाम के साथ आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश 7वां राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक नन्द लाल ने शिरकत की। उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सत्या भी इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, भजन मंडली रामपुर द्वारा भक्ति गीतों की मधुर प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।  सुप्रसिद्ध गायिका गीता भारद्वाज, लोकप्रिय कलाकार हेमन्त शर्मा, हनी नेगी और विक्की चौहान ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट और नृत्य से अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। रात 10 बजे तक पूरा लवी मैदान संगीत और उल्लास से गूंजता रहा।

इस अवसर पर उपायुक्त एवं अंतरराष्ट्रीय लवी मेला समिति के अध्यक्ष अनुपम कश्यप ने मुख्य अतिथि व उनकी धर्म पत्नी को पारंपरिक टोपी पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।  उन्होंने कहा कि लवी मेला केवल व्यापार और सांस्कृतिक आदान–प्रदान का पर्व नहीं, बल्कि बुशहर की समृद्ध विरासत और लोक संस्कृति का जीवंत प्रतीक है।

कार्यक्रम के दौरान डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, कमला मेमोरियल पब्लिक स्कूल, स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल सहित विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने भी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।इस मौके पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रोटोकॉल ज्योति राणा, एस.डी.एम. रामपुर हर्ष अमरेन्द्र सिंह, डी.एस.पी. नरेश शर्मा, जिला परिषद सदस्य बिमला शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष मुस्कान नेगी, तथा सतलुज जल विद्युत निगम के अतिरिक्त महाप्रबंधक बृज राज उपाध्याय सहित विभिन्न गणमान्य व्यक्ति एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - महिला आरक्षण बिल पर सियासत तेज,मंडी में कांग्रेस विधायक ने केंद्र पर साधा निशाना

महिला आरक्षण बिल पर सियासत तेज,मंडी में कांग्रेस विधायक ने केंद्र पर साधा निशाना

Summer express /मंडी, धर्मवीर -: देश में महिला आरक्षण बिल को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। एक ओर भाजपा इस बिल को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बता रही है, वहीं कांग्रेस इसके क्रियान्वयन के तरीके पर सवाल उठा रही है। इसी क्रम में हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले...
Summer Express - शिमला में महिला आरक्षण को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस पर साधा निशाना

शिमला में महिला आरक्षण को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस पर साधा निशाना

Summer express / शिमला, संजू -:महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ अपना विरोध तेज करते हुए सड़कों पर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इसी क्रम में आज शिमला में भाजपा महिला मोर्चा ने जन आक्रोश पदयात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में...
Summer Express - कांगड़ा में आम की पैदावार बढ़ने के आसार, जापानी फल की खेती से किसानों को नया विकल्प

कांगड़ा में आम की पैदावार बढ़ने के आसार, जापानी फल की खेती से किसानों को नया विकल्प

Summer express /धर्मशाला, राहुल -:हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में इस वर्ष आम उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि की संभावना जताई जा रही है। उद्यान विभाग के अनुसार, इस बार आम का “ऑन सीजन” होने के कारण उत्पादन में करीब एक हजार मीट्रिक टन तक बढ़ोतरी हो सकती है। पिछले वर्ष “ऑफ सीजन” के...
Summer Express - रेवाड़ी में वायु गुणवत्ता की रियल-टाइम निगरानी होगी मजबूत, जिला सचिवालय में लगेगी नई AQI मशीन

रेवाड़ी में वायु गुणवत्ता की रियल-टाइम निगरानी होगी मजबूत, जिला सचिवालय में लगेगी नई AQI मशीन

Summer express, रेवाड़ी  | जिले में वायु प्रदूषण की वास्तविक स्थिति अब अधिक सटीक रूप से सामने आ सकेगी। हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जिला सचिवालय में नई एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) मॉनिटरिंग मशीन लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए मुख्यालय को मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। अब तक जिले...
Summer Express - बाड़मेर में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से स्कूल बस चकनाचूर, 14 वर्षीय छात्र की मौत, 8 घायल

मोगा-लुधियाना हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक-बाइक टक्कर में पति-पत्नी की मौत, 5 साल का बच्चा गंभीर घायल

Summer express, मोगा | मोगा-लुधियाना हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका पांच वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा ट्रक चालक की लापरवाही और गलत दिशा में वाहन चलाने के कारण हुआ। जानकारी के अनुसार, लुधियाना के गांव गुज्जरवाल निवासी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.