Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ब्लैक स्पॉट्स पर डीजीपी ओपी सिंह का केंद्र को सख्त संदेश

चंडीगढ़ | हरियाणा पुलिस महानिदेशक (DGP) ओपी सिंह ने सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए केंद्र और राज्य सरकार को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में राज्यभर में चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स यानी सड़क दुर्घटना संभावित स्थलों के तत्काल सुधार की मांग की है।

डीजीपी ने बताया कि हरियाणा पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त सर्वे में वर्ष 2019-20 से 2023-24 के बीच 474 ब्लैक स्पॉट्स की पहचान की गई है। इनमें से 223 स्थानों पर सुधार कार्य पूरा हो चुका है, जबकि 251 ब्लैक स्पॉट्स पर काम अभी बाकी है। इन स्थलों पर सड़क मरम्मत, साइनेज, लाइटिंग, सर्विस रोड और गति नियंत्रण उपायों में देरी के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं।

ओपी सिंह ने यह पत्र सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव वी. उमाशंकर (IAS) और लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल (IAS) को लिखा है। उन्होंने आग्रह किया कि मंत्रालय और विभाग अपने अधीन कार्यरत इकाइयों व एनएचएआई (NHAI) को निर्देश दें ताकि सभी लंबित ब्लैक स्पॉट्स का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण सुधार किया जा सके।

राज्य में वर्तमान में 183 ब्लैक स्पॉट्स लंबित हैं, जिनमें फरीदाबाद (28), गुरुग्राम (25), सोनीपत (21), पलवल (20), करनाल (20) और पानीपत (15) प्रमुख हैं।

राज्य सरकार ने सड़क हादसे के पीड़ितों के लिए 1.5 लाख रुपये तक के कैशलेस व नि:शुल्क उपचार की योजना लागू की है, जिससे घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सके।

डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि हरियाणा पुलिस सिर्फ कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि नागरिकों के जीवन की सुरक्षा के लिए भी समर्पित है। उन्होंने कहा कि हर जीवन अनमोल है, और हमारा लक्ष्य हर सड़क को सुरक्षित बनाना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मातृ-शिशु अस्पताल पर नूरपुर की सियासत गरमाई, विधायक निक्का ने अजय महाजन पर साधा निशाना

Summer express/नूरपुर,संजीव-:नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने पूर्व विधायक अजय महाजन पर तीखा हमला बोला है। निक्का ने अस्पताल के काम का श्रेय लेने की होड़ का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि जब प्रदेश में चार साल तक कांग्रेस की सरकार रही,...

एबीवीपी की स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 4 अक्टूबर को, 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी ले सकेंगे हिस्सा

Summer express/धर्मशाला,राहुल -:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जिला कांगड़ा की ओर से स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता को लेकर जिला संयोजक आयुष चौधरी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी साझा की।उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण...

करनाल नहर हादसा: बेटे को बचाने कूदा पिता, दो दिन बाद दोनों के शव मिले

summer express , करनाल (राकेश कुमार शर्मा)। निसिंग क्षेत्र के गांव वीर बड़ालवा में दर्दनाक हादसे में नहर में डूबे पिता-पुत्र के शव दो दिन तक चले सर्च अभियान के बाद बरामद कर लिए गए हैं। बेटे को डूबता देखकर उसे बचाने के लिए 78 वर्षीय पिता सतनाम ने भी नहर में छलांग लगा दी...

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान यात्रा पर सख्ती, निजी स्पॉन्सरशिप पर लगी रोक

summer express, कुरुक्षेत्र। ऑपरेशन सिंदूर के बाद सामने आए कथित पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क और हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से जुड़े मामले के बाद भारत से पाकिस्तान जाने वाले धार्मिक जत्थों की प्रक्रिया को लेकर सख्ती बढ़ाई गई है। अब धार्मिक यात्राओं के लिए निजी स्तर पर स्पॉन्सरशिप के बजाय शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC)...

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.