Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बिहार एग्जिट पोल पर जयराम ठाकुर का बयान..हिमाचल सरकार पर भी साधा निशाना

Hamirpur, Arvind


पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बिहार विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बिहार की जनता ने एनडीए के विकास कार्यों पर अपनी मोहर लगाई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार ने विकास की नई ऊँचाइयाँ हासिल की हैं और जनता ने इस बार भी सुशासन पर भरोसा जताया है।

एनडीए की विकास नीति पर जनता ने जताया भरोसा,

जयराम ठाकुर ने कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार में सड़कों, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। वहीं, पूर्ववर्ती शासनकाल में बिहार को गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार के लिए जाना जाता था, लेकिन एनडीए सरकार ने उस छवि को बदलकर विकास और पारदर्शिता का नया अध्याय लिखा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से बिहार की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हुई है और जनता ने विकास की राजनीति को अपनाया है।

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के बयान पर प्रतिक्रिया

वहीं, दिल्ली ब्लास्ट को लेकर हिमाचल प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए जयराम ठाकुर ने कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि “भगवान जगत सिंह नेगी को सद्बुद्धि प्रदान करें,” क्योंकि ऐसे गैर-जिम्मेदाराना बयान न केवल असंवेदनशील हैं बल्कि देश की सुरक्षा एजेंसियों का मनोबल भी गिराते हैं। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रदेश की सरकार ने ऐसे व्यक्तियों को कैबिनेट में शामिल किया है जिन्हें बयान देने की मर्यादा तक नहीं पता।जयराम ठाकुर ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली ब्लास्ट के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं और सरकार आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कायम है।

साथ ही, उन्होंने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर भी आरोप लगाया कि अब वह सामाजिक कार्यक्रमों में भी राजनीति घुसा रही है। ठाकुर ने बताया कि हमीरपुर के लंबलु में आयोजित होने वाले महिला सम्मान समारोह को प्रशासन द्वारा रोक दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत प्रधान पर दबाव डालकर कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी गई, जिसके चलते समारोह को दूसरी पंचायत में आयोजित करना पड़ा।

इससे पहले जयराम ठाकुर ने हमीरपुर स्थित गसोता महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश और जनता की समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर विधायक आशीष शर्मा, इंद्र दत्त लखनपाल, अनिल धीमान, भाजपा सचिव बंदना योगी समेत अनेक कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।जयराम ठाकुर ने कहा कि वे सामाजिक सरोकार से जुड़े हर कार्यक्रम में हिस्सा लेते रहेंगे, चाहे कांग्रेस नेता कुछ भी बयान दें — जनता के बीच रहना ही उनका संकल्प है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। सोमवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेट समेत संबंधित पुलिस रेंज में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों...

किचलू नगर में धंसी सड़क की मरम्मत में तेजी, रात-दिन चल रहा काम

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज किचलू नगर बी ब्लॉक में धंसी सड़क को दुरुस्त करने के काम में अब तेजी लाई जा रही है। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार की ओर से 24 घंटे काम करने के निर्देश दिए जाने के बाद अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद मौके पर लगातार काम...

सिस्टम पर सवाल: पार्सल विभाग में प्राइवेट एजेंटों का काम जारी कार्रवाई की आड़ में बाबुओं को बचाने का खेल

सुनील | लुधियानासमर न्यूज पार्सल विभाग में भोले भाले लोगों को बाइक पार्सल करवाने के नाम पर प्राइवेट एजेंटों द्वारा लूटने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा। चाहे इस मामले में रेल के रेल अधिकारियों ने सख्ती तो की है लेकिन नाम की। अधिकारियों ने मौखिक आदेश जारी कर बाबू को एजेंट से दूर रहने...

एमसी बलजीत कौर ने कहा- फेस-5 की तर्ज पर नए इलाकों में भी विकास को देंगे रफ्तार, सीवरेज और पानी की समस्या प्राथमिकता

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम की एमसी बलजीत कौर ने कहा कि फेस-5 में करवाए गए विकास कार्यों की तर्ज पर अब वार्ड में शामिल नए क्षेत्रों में भी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस बार उनके वार्ड में 3बी2, सेक्टर-71 के कुछ हिस्से और इंडस्ट्रियल...

दिल्ली को बाल भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने की तैयारी सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- विशेष अिभयान चलाएंगे

एजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार राजधानी को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए व्यापक अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सभी 13 जिलों में चलाए जाने वाले इस अभियान का उद्देश्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.