Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जयराम ठाकुर का तीखा हमला..हमीरपुर से भागने की तैयारी में सीएम सुक्खू

Mandi, Dharamveer

हिमाचल प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर जुबानी जंग तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बुधवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सुक्खू ने अपने गृह जिले हमीरपुर के लिए एक धेले का भी योगदान नहीं दिया। अब जब उन्हें वहां अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती नजर आ रही है, तो वे किसी अन्य विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।

मंडी में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू का हमीरपुर से मोहभंग होना इस बात का संकेत है कि उन्हें अब अपने ही क्षेत्र से जनता का समर्थन नहीं मिल रहा। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि “जो अपने घर को छोड़कर भाग रहे हैं, वे अब मंडी को अपना घर बताने की बातें कर रहे हैं।”जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू के उस बयान पर भी तंज कसा जिसमें उन्होंने मंडी को अपना घर-परिवार बताते हुए यहां विकास की गंगा बहाने की बात कही थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए जयराम ने कहा, “जिन्होंने तीन वर्षों तक मंडी को सिर्फ उजाड़ने का काम किया, उनके मुंह से विकास की बातें शोभा नहीं देतीं। उन्होंने न तो एक नया पटवार सर्कल खोला और न ही पुराने संस्थानों को बचाया। जो संस्थान पहले से चल रहे थे, उन्हें भी बंद कर दिया गया।”

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में न केवल विकास कार्य ठप पड़े हैं बल्कि मंडी जिला पिछड़ता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम सुक्खू की अब अपनी पार्टी में भी स्वीकार्यता खत्म हो चुकी है। पार्टी के कई नेता नाराज हैं और कई संगठनात्मक कार्यकर्ता खुद को दरकिनार महसूस कर रहे हैं। जयराम ने कहा, “स्थिति यह है कि अब कांग्रेस के अंदर ही सुक्खू को लेकर असंतोष है। सभी लोग उन्हें छोड़कर जाने को मजबूर हैं।इसी बातचीत के दौरान जयराम ठाकुर ने कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि नेगी ने अपने विभाग में धारा 118 की फाइलें ‘वाय हैंड’ से स्वीकृत करवाने के लिए दलाल रखे हैं। यह सीधा-सीधा भ्रष्टाचार का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि विभागों में नियमों को ताक पर रखकर फाइलें निपटाई जा रही हैं और इसमें बड़े पैमाने पर आर्थिक अनियमितताएं हो रही हैं।

जयराम ठाकुर ने जगत सिंह नेगी के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी जिसमें नेगी ने जयराम ठाकुर से आपदा राहत कोष में एकत्रित राशि पर श्वेतपत्र जारी करने की मांग की थी। इस पर जयराम ने कहा कि “जो भी सहायता दानी सज्जनों ने दी है, वह सीधे आपदा प्रभावितों तक पहुंचाई गई है। सहायता देने से पहले मददगारों ने प्रभावित परिवारों की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया और फिर राहत पहुंचाई। ऐसे में इन पर सवाल उठाना केवल राजनीति है।”उन्होंने आपदा के दौरान सहयोग करने वाले सभी दानदाताओं और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि भाजपा हमेशा जनसेवा के लिए तत्पर रही है।जयराम ठाकुर ने कहा कि जनता अब सच्चाई समझ चुकी है। “तीन साल में सरकार ने केवल घोषणाएं की हैं, जमीन पर कुछ नहीं किया। अब जनता जवाब देने के लिए तैयार है,” ।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। सोमवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेट समेत संबंधित पुलिस रेंज में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों...

किचलू नगर में धंसी सड़क की मरम्मत में तेजी, रात-दिन चल रहा काम

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज किचलू नगर बी ब्लॉक में धंसी सड़क को दुरुस्त करने के काम में अब तेजी लाई जा रही है। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार की ओर से 24 घंटे काम करने के निर्देश दिए जाने के बाद अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद मौके पर लगातार काम...

सिस्टम पर सवाल: पार्सल विभाग में प्राइवेट एजेंटों का काम जारी कार्रवाई की आड़ में बाबुओं को बचाने का खेल

सुनील | लुधियानासमर न्यूज पार्सल विभाग में भोले भाले लोगों को बाइक पार्सल करवाने के नाम पर प्राइवेट एजेंटों द्वारा लूटने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा। चाहे इस मामले में रेल के रेल अधिकारियों ने सख्ती तो की है लेकिन नाम की। अधिकारियों ने मौखिक आदेश जारी कर बाबू को एजेंट से दूर रहने...

एमसी बलजीत कौर ने कहा- फेस-5 की तर्ज पर नए इलाकों में भी विकास को देंगे रफ्तार, सीवरेज और पानी की समस्या प्राथमिकता

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम की एमसी बलजीत कौर ने कहा कि फेस-5 में करवाए गए विकास कार्यों की तर्ज पर अब वार्ड में शामिल नए क्षेत्रों में भी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस बार उनके वार्ड में 3बी2, सेक्टर-71 के कुछ हिस्से और इंडस्ट्रियल...

दिल्ली को बाल भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने की तैयारी सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- विशेष अिभयान चलाएंगे

एजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार राजधानी को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए व्यापक अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सभी 13 जिलों में चलाए जाने वाले इस अभियान का उद्देश्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.