Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राजेश धर्माणी ने ऊना में यूथ फेस्टिवल का किया शुभारंभ, प्रदेशभर से 800 प्रतिभागी हुए शामिल

Una, Rakesh 

तकनीकी शिक्षा, नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने मंगलवार को राजकीय महाविद्यालय ऊना में एचपीयू यूथ फेस्टिवल (ग्रुप-III) का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्टेट राफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

यह चार दिवसीय महोत्सव 12 से 15 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश भर के 42 कॉलेजों के करीब 800 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। फेस्टिवल के पहले दिन शास्त्रीय नृत्य, लोक नृत्य, आधुनिक कोरियोग्राफी और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

मीडिया से बातचीत में मंत्री धर्माणी ने कहा कि यह मंच विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और आत्मविश्वास बढ़ाने का बेहतरीन अवसर प्रदान करता है।उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों को विभिन्न पृष्ठभूमियों से आने वाले साथियों से सीखने का अवसर मिलता है, जिससे उनमें सांस्कृतिक एकता और आपसी सहयोग की भावना बढ़ती है।राजेश धर्माणी ने कहा कि सरकार युवाओं को सक्षम और स्किल्ड बनाने की दिशा में काम कर रही है, ताकि वे समाज और देश के विकास में बेहतर योगदान दे सकें।उन्होंने बताया कि प्रदेश में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के लिए नए कोर्स शुरू किए गए हैं, जिससे उन्हें रोजगारोन्मुखी ज्ञान प्राप्त होगा।मंत्री ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में सहायक सिद्ध होते हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

सउदी अरब को पछाड़ चंडीगढ़ को मिली एशियन रिले चैंपियनशिप की मेजबानी

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | करीब 38 साल बाद सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ खेलों में अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर नजर आएगा। एशियन रिले चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण का आयोजन 2027 में भारत में होने जा रहा है और इसके लिए चंडीगढ़ को चुना गया है। यह प्रतियोगिता अगले साल मई में होगी, जिसके लिए चंडीगढ़...

भाजपा सरकार की ज्यादती से परेशान होकर अनशन को मजबूर हैं हरियाणवी युवा : हुड्डा

summer express, मोनिका रावत , पंचकूला | पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज एचपीएससी के विरुद्ध अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे युवाओं से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा है कि बीजेपी सरकार की ज्यादतियों के चलते हरियाणा का युवा आंदोलन और आमरण अनशन करने के लिए...

3 से 6 जुलाई तक सेक्टर-25 में होगी पहली चंडीगढ़ प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। चंडीगढ़ राइफल एसोसिएशन (सीआरए) की ओर से 3 से 6 जुलाई 2026 तक सेक्टर-25 स्थित शूटिंग रेंज में पहली चंडीगढ़ प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप-2026 का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों के लिए नेशनल राइफल (एनआर) और डेफ वर्ग की स्पर्धाएं आयोजित होंगी।...

नयागांव की खाली बिल्डिंग में धारदार हथियारों से हमला, 18 वर्षीय युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Summer express, मोनिका रावत , मोहाली | मोहाली के नयागांव क्षेत्र में वीरवार देर रात एक खाली पड़ी बिल्डिंग में हुए खूनी हमले में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान चंडीगढ़ के खुड्डा अलीशेर निवासी करण के रूप में हुई है। वहीं...

वीबी-जी राम जी योजना पर सियासत तेज, जयराम ठाकुर ने सरकार पर लगाए भ्रामक प्रचार के आरोप

Summer express/शिमला,संजू -:प्रदेश में 1 जुलाई से लागू होने जा रही विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर योजना को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने और राजनीतिक कारणों से इसका विरोध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.