कोटखाई में बिजली और सड़कों पर करोड़ों का निवेश, शिक्षा मंत्री ने बताया विकास का रोडमैप

Shimla, 12 November


शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज उपमंडल कोटखाई के प्रवास के दौरान ग्राम पंचायत रामनगर में 35 लाख 50 हजार रुपये की लागत से निर्मित पंचायत भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय नागरिकों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस प्रकार के भवनों के निर्माण से पंचायती राज संस्थाओं के कार्यों में अधिक दक्षता आएगी और कर्मचारियों को सुगमता से कार्य करने की सुविधा मिलेगी।

उन्होंने इस अवसर पर 2 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) रामनगर भवन का भी निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए ताकि क्षेत्र की जनता को शीघ्र ही स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।रामनगर में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि उनका इस क्षेत्र से भावनात्मक जुड़ाव है, जिसकी नींव पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल के समय रखी गई थी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता का स्नेह और सहयोग उन्हें निरंतर मिलता रहा है, जिसके बल पर विकास कार्य तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं।

जुब्बल-कोटखाई में 500 करोड़ के सड़क कार्य प्रगति पर

रोहित ठाकुर ने कहा कि जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में पिछले तीन वर्षों के दौरान 500 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य जारी हैं। उन्होंने बताया कि विद्युत, पेयजल, भवन निर्माण, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए करोड़ों रुपये की योजनाएँ क्रियान्वित की जा रही हैं।उन्होंने बताया कि पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान जुब्बल-कोटखाई क्षेत्र के लिए 10 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत किए गए थे, जिनमें से रामनगर पीएचसी भी शामिल है। यह भवन शीघ्र ही पूरा कर जनता को समर्पित किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध होंगी।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने अपने तीन वर्षों से भी कम कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में जुब्बल-कोटखाई में एक भी सड़क स्वीकृत नहीं की थी, वहीं मौजूदा सरकार ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 300 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्राप्त की है, जो विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

बिजली व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए करोड़ों का निवेश

श्री ठाकुर ने बताया कि कोटखाई क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए 66 केवी सब-स्टेशन प्रगति नगर से हुली तक 7 करोड़ रुपये की लागत से जोड़ा जा रहा है, जिससे सर्दियों के मौसम में विद्युत आपूर्ति और अधिक सुचारु होगी। इसके अलावा 5 करोड़ रुपये से नियंत्रण केंद्र गुम्मा का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।उन्होंने कहा कि बिजली विभाग में 53 करोड़ रुपये की लागत से विद्युत व्यवस्था को स्तरोन्नत करने का कार्य प्रगति पर है। साथ ही ठाना सड़क की मेटलिंग और टारिंग पर 3 करोड़ 99 लाख रुपये व्यय किए जा रहे हैं।

समारोह में बड़ी संख्या में लोग रहे उपस्थित

इस अवसर पर मंडल कांग्रेस अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, ग्राम पंचायत रामनगर की प्रधान समीक्षा चौहान, पंचायत समिति सदस्य महावीर काल्टा, महिला कांग्रेस अध्यक्षा कमलेश ठाकुर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक काल्टा, तहसीलदार कोटखाई, बीडीओ जुब्बल/कोटखाई, विभिन्न विभागों के अधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नीरज शर्मा के बयान पर कृष्णपाल गुर्जर का पलटवार, कांग्रेस पर अराजकता फैलाने का लगाया आरोप

Summer express, फरीदाबाद (सुंदर कुंडू)। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कांग्रेस के पूर्व विधायक नीरज शर्मा के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने गुर्जर को ‘कूड़ा मंत्री’ कहकर संबोधित किया था। गुर्जर ने इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए नीरज शर्मा और कांग्रेस नेतृत्व की भाषा पर सवाल उठाए।Contentsजुब्बल-कोटखाई में 500 […]

अंबाला छावनी में होगा मां भगवती जागरण, 2 नवंबर को सामूहिक विवाह समारोह

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर) | अंबाला छावनी में धार्मिक आयोजन के साथ समाजसेवा की पहल करते हुए बाल कृष्ण क्लब की ओर से 24वें विशाल मां भगवती जागरण और सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के माध्यम से क्लब जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का विवाह करवाने की जिम्मेदारी भी […]

दिल्ली रैली को सफल बनाने के लिए अंबाला में कांग्रेस की बैठक, हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर) | दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को होने वाली कांग्रेस की महारैली को सफल बनाने के लिए पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में अंबाला के नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस नेता अशोक मेहता की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में […]

अंबाला में पानी के खुले हौद में गिरने से दो साल की बच्ची की मौत, परिवार में पसरा मातम

Summer express,अंबाला। हरियाणा के अंबाला शहर के सोंढा गांव में दर्दनाक हादसे में दो साल की बच्ची की पानी से भरे हौद में डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान चंदा कुमारी के रूप में हुई है। हादसे के समय बच्ची घर के आंगन में खेल रही थी। खेलते-खेलते वह घर के बाहर बने […]

पंचकूला के सरकारी स्कूल में तीसरी कक्षा के छात्र ने बच्ची पर किया हमला, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Summer express, पंचकूला। सेक्टर-20 स्थित शहीद मेजर अनुज राजपूत राजकीय संस्कृति मॉडल स्कूल में छोटी कक्षा की बच्ची पर तीसरी कक्षा के छात्र द्वारा किए गए हमले के मामले में स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यह घटना दोपहर करीब 3 बजे हुई थी। घटना के बाद बच्ची के परिजनों […]
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.