Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जगत सिंह नेगी की टिप्पणी पर भड़के भाजपा नेता.. कहा झूठ और भ्रम से चला रही है सरकार

Una, 12 November

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक जमवाल ने कांग्रेस सरकार और मंत्री जगत सिंह नेगी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस झूठ और भ्रम फैलाकर सत्ता में आई थी और अब उसी झूठ की राजनीति को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि नेगी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी अत्यंत निंदनीय है और यह उनकी गलत बयान देने की आदत को दर्शाता है।

त्रिलोक जमवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को हर संभव मदद दी है, लेकिन कांग्रेस सरकार उस सहायता को नकार कर जनता को गुमराह करने में लगी है। उन्होंने बताया कि 31 जुलाई 2025 तक प्रदेश को आपदा राहत के तहत कुल 3,578 करोड़ 63 लाख रुपये प्राप्त हुए, जिसमें से 3,247 करोड़ 64 लाख रुपये केंद्र सरकार से और 330 करोड़ 99 लाख रुपये राज्य सरकार से मिले। इसके अलावा, केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल को अब तक 5,215 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता दी जा चुकी है, जिसमें 2,700 करोड़ रुपये से अधिक का शोध संस्थान भी शामिल है।

जमवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 4,500 करोड़ रुपये के राहत पैकेज का दावा किया था, लेकिन उसमें से मात्र 89 करोड़ रुपये ही बांटे गए, जो सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट साबित हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार जनता के मुद्दों से भटककर केवल झूठे वादों और प्रचार पर निर्भर है।भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि हिमाचल के कोने-कोने में आज कांग्रेस सरकार की निंदा हो रही है क्योंकि जनता अब समझ चुकी है कि यह सरकार केवल ठगी और दिखावे की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि जगत सिंह नेगी को अपने शब्दों की मर्यादा रखनी चाहिए और लगातार प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री पर गलत बयान देने से बचना चाहिए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी, मांगों को लेकर निकाला रोष मार्च

 Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ की हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी जारी रही। अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों समेत नगर पालिका के अन्य कर्मचारी नगर पालिका कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने इसके बाद बाजार क्षेत्र में रोष मार्च निकाला और अपनी मांगों...

टोहाना को जाम और प्रदूषण से मिलेगी राहत? राज्यसभा में उठा बाईपास निर्माण का मुद्दा

Summer express, फतेहाबाद। जिले के प्रमुख शहर टोहाना को लंबे समय से बनी ट्रैफिक समस्या से राहत दिलाने के लिए बाईपास निर्माण की मांग अब संसद तक पहुंच गई है। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने संसद में विशेष उल्लेख के माध्यम से टोहाना बाईपास का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग...

राजगढ़ के छिछड़ियां गांव में दो मंजिला मकान ढहा, चार लोग मलबे में दबे; दो की मौत की सूचना

राजगढ़ ,भूपेंद्र-: राजगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत दीदग के छिछड़ियां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। साफ मौसम के बीच एक दो मंजिला रिहायशी मकान अचानक भरभराकर धराशायी हो गया। हादसे के समय मकान के अंदर चार लोग मौजूद थे। मकान गिरने से चारों लोग मलबे में दब गए, जिससे गांव...

पेट्रोल-डीजल सेस पर सरकार का बचाव, ई-20 को लेकर भी केंद्र पर बरसे विक्रमादित्य सिंह

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर अतिरिक्त सेस लगाए जाने के फैसले को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी भाजपा की ओर से राज्य सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाए जाने के बाद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सरकार का बचाव करते...

आयुर्वेद के नाम पर भ्रामक दावों पर कार्रवाई की तैयारी, डॉ. प्रताप चौहान ने किया ऐलान

Summer express, फरीदाबाद (अनिल मंगला): आयुर्वेदिक उपचार के नाम पर सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक और गलत जानकारियों को लेकर जीवा आयुर्वेद के संस्थापक डॉ. प्रताप चौहान ने चिंता जताई है। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि लोगों को गुमराह करने वाले फर्जी वैद्यों और बिना उचित योग्यता के इलाज का दावा करने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.