Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सासन गांव पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, मृतक रंजना के परिजनों को दी सांत्वना और आर्थिक सहायता 

Hamirpur, Arvind

हमीरपुर जिले के सासन गांव में हुए रंजना हत्याकांड को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर मंगलवार को मृतका के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की। रंजना की निर्मम हत्या एक नाबालिग आरोपी द्वारा की गई थी, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।इस मौके पर हमीरपुर सदर के विधायक आशीष शर्मासुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणासर्व कल्याणकारी संस्था के अध्यक्ष अभिषेक राणा समेत हमीरपुर भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

मीडिया से बातचीत में जयराम ठाकुर ने कहा कि रंजना की हत्या अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। उन्होंने कहा कि इस मामले ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। जयराम ठाकुर ने बताया कि विधायक आशीष शर्मा ने मृतका के दिव्यांग बेटे की आर्थिक सहायता के लिए हर महीने तीन हजार रुपये देने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को इस घटना की गहनता से जांच कर जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

वहीं, मृतका रंजना के परिजनों ने जयराम ठाकुर के समक्ष मांग रखी कि बाल अपराध कानून (Juvenile Justice Act) में संशोधन किया जाए, ताकि ऐसे गंभीर अपराध करने वाले नाबालिगों को भी कड़ी सजा मिल सके। इस पर जयराम ठाकुर ने कहा कि यह एक गंभीर विषय है, और इस दिशा में निर्णय राज्य व केंद्र सरकार को मिलकर लेना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराई जाएं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आरटीओ दफ्तर से 8 लाख का जेनरेटर चोरी डीसी कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले डीसी कांप्लेक्स और पुलिस कमिश्नर कार्यालय से सटे इलाके में भी भारी-भरकम सामान चोरी होने लगा है।डीसी कांप्लेक्स स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर लगा करीब 8 लाख रुपये का जनरेटर 26 जुलाई...

मीट प्लांट से दूषित और खून मिला हुआ पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

पेयजल प्रभावित होने की आशंका, गंभीर बीमारियोंका खतरा जतायागुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज गांव खेड़ी गुज्जरां के समीप बरसाती नाले में गांव बेहड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट की ओर से कथित तौर पर गंदा और खून मिला पानी छोड़े जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण...

वार्ड-8 में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सीवरेज व जल निकासी व्यवस्था में सुधार

मोहाली | सागर पाहवासमर न्यूज वार्ड नंबर 8 के पार्षद गुरमुख सिंह सोहल ने कहा कि वार्ड के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।इसी दिशा में क्षेत्र में सीवरेज, जल निकासी, पार्कों के विकास और सुरक्षा से जुड़े कई कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड में लंबे समय...

अंगदान में पंजाब आगे, चंडीगढ़ हुआ और मजबूत

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में अंगदान को लेकर तस्वीर एक जैसी नहीं है। राज्यवार आंकड़ों के अनुसार 2024 में पंजाब 614 अंगदाताओं के साथ इन चारों में सबसे आगे था। इसके बाद चंडीगढ़ में 282, हरियाणा में 116 और हिमाचल प्रदेश में केवल आठ अंगदाता दर्ज किए गए। पूरे उत्तर...

बांग्लादेश को पंजाब की रेल कोच फैक्टरी ने भेजा तोहफा

समर न्यूज। कपूरथला पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी यानी आरसीएफ ने अंतरराष्ट्रीय रेल बाजार में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। फैक्टरी बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 एलएचबी यात्री कोचों का पहला रैक तैयार कर चुकी है, जिसे रवाना कर दिया गया है। यह भारत की ओर से बांग्लादेश को करीब एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.