Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हुड्डा और राव नरेंद्र की राज्यपाल से मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ | हरियाणा में बढ़ते अपराध और कमजोर कानून-व्यवस्था को लेकर कांग्रेस पार्टी ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी नेताओं ने राज्यपाल प्रोफेसर अशीम कुमार घोष से मुलाकात कर राज्य में बढ़ते अपराधों, गैंगवार और महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर चिंता जताते हुए ज्ञापन सौंपा।

बैठक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, और कई विधायक शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल से आग्रह किया कि वह सरकार को कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए तत्काल कदम उठाने के निर्देश दें।

राज्य में कानून व्यवस्था नाम की चीज़ नहीं बची”

कांग्रेस का आरोप है कि हरियाणा में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं — गैंगवार, नशा तस्करी, हत्या, लूट और महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। पार्टी नेताओं ने कहा कि “हरियाणा में कानून व्यवस्था नाम की चीज़ नहीं बची, आम जनता में भय का माहौल है और सरकार सिर्फ बयानबाजी कर रही है।”

ज्ञापन में कांग्रेस ने हाल के दिनों में हुई हत्या, लूट और साइबर अपराध की घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री और पुलिस विभाग के तमाम दावों के बावजूद अपराध नियंत्रण में विफलता साफ दिखाई देती है।

विधानसभा में उठ चुका मुद्दा

कांग्रेस ने बताया कि कानून-व्यवस्था का मुद्दा विधानसभा सत्र में भी उठाया गया था, लेकिन सरकार ने ठोस कदम नहीं उठाए। अब पार्टी ने राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग की है ताकि हरियाणा में शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल बहाल किया जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एबीवीपी की स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 4 अक्टूबर को, 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी ले सकेंगे हिस्सा

Summer express/धर्मशाला,राहुल -:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जिला कांगड़ा की ओर से स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता को लेकर जिला संयोजक आयुष चौधरी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी साझा की।उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण...

करनाल नहर हादसा: बेटे को बचाने कूदा पिता, दो दिन बाद दोनों के शव मिले

summer express , करनाल (राकेश कुमार शर्मा)। निसिंग क्षेत्र के गांव वीर बड़ालवा में दर्दनाक हादसे में नहर में डूबे पिता-पुत्र के शव दो दिन तक चले सर्च अभियान के बाद बरामद कर लिए गए हैं। बेटे को डूबता देखकर उसे बचाने के लिए 78 वर्षीय पिता सतनाम ने भी नहर में छलांग लगा दी...

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान यात्रा पर सख्ती, निजी स्पॉन्सरशिप पर लगी रोक

summer express, कुरुक्षेत्र। ऑपरेशन सिंदूर के बाद सामने आए कथित पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क और हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से जुड़े मामले के बाद भारत से पाकिस्तान जाने वाले धार्मिक जत्थों की प्रक्रिया को लेकर सख्ती बढ़ाई गई है। अब धार्मिक यात्राओं के लिए निजी स्तर पर स्पॉन्सरशिप के बजाय शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC)...

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.