Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एआई टूल्स से शोध और ई-कंटेंट निर्माण को नई दिशा मिलेगी : प्रो. बंसल

Dharamshala, Rahul


केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के शिक्षा संकाय में बुधवार से दस दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला ‘सामाजिक विज्ञान में अनुसंधान पद्धति पाठ्यक्रम’ का शुभारंभ हुआ। यह कार्यशाला भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICSSR) द्वारा प्रायोजित है। उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल रहे, जिन्होंने शोध और अध्यापन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं साहित्यकार अविनाश राय खन्ना की पुस्तक ‘प्रेरणास्त्रोत – एक सफर’ का भी विमोचन किया गया।

प्रो. बंसल ने अपने संबोधन में कहा कि एआई को शिक्षक या निर्णयकर्ता के रूप में नहीं, बल्कि एक सहायक टूल के रूप में अपनाना होगा, ताकि मानव की रचनात्मक और तकनीकी सोच जीवित रहे। उन्होंने कहा कि विदेशों के कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय जैसे केंब्रिज और ऑक्सफोर्ड ने एआई को पाठ्यक्रम का हिस्सा बना लिया है, लेकिन केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश इसे “मास्टर” नहीं, बल्कि “सहायक” के रूप में अपनाएगा।उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला के लिए देशभर से 350 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से चयन प्रक्रिया के बाद 30 शोधार्थियों को शामिल किया गया है — इनमें दस प्रतिभागी केंद्रीय विश्वविद्यालयों से, दस हिमाचल प्रदेश के विभिन्न संस्थानों से और दस अन्य राज्यों से चुने गए हैं।

प्रो. बंसल ने कहा कि कार्यशाला का प्रमुख उद्देश्य यह है कि शोधार्थी एआई टूल्स का उपयोग कंटेंट क्रिएशन, डेटा एनालिसिस, ई-लर्निंग और रिसर्च मेथडोलॉजी में दक्षता के साथ कर सकें। “अगर हम एआई को केवल सहायक तकनीक के रूप में लें, तो यह हमारे विचारों की मौलिकता और सृजनशीलता को और निखारेगा।कार्यशाला के संयोजक और डीन, स्कूल ऑफ एजुकेशन प्रो. विशाल सूद ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को यह सिखाया जाएगा कि एआई टूल्स को शिक्षण, अधिगम, शोध और ई-कंटेंट निर्माण में किस प्रकार से प्रभावी ढंग से जोड़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग ऑनलाइन शिक्षा और डिजिटल कंटेंट का है, इसलिए शोधार्थियों को इन तकनीकों में पारंगत बनाना समय की मांग है।

प्रो. सूद ने आगे कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य भविष्य के शिक्षकों को ऐसा प्रशिक्षण देना है, जिससे वे शिक्षा विधियों, तकनीकी योजनाओं और एआई के प्रयोग को समझते हुए विद्यार्थियों के लिए प्रभावी शिक्षण अनुभव तैयार कर सकें। उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला में प्रतिभागियों को न केवल तकनीकी ज्ञान दिया जाएगा, बल्कि उन्हें एआई की नैतिकता और सीमाओं के प्रति भी सजग किया जाएगा।कार्यशाला के दौरान देश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से आए विशेषज्ञ एआई आधारित रिसर्च टूल्स, डेटा विश्लेषण विधियों, ई-कंटेंट निर्माण, और डिजिटल टीचिंग प्लेटफॉर्म्स पर व्याख्यान देंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी हुआ गुनाह: पूर्व विधायक नीरज शर्मा

Summer express, अनिल मंगला , फरीदाबाद | एनआईटी 86 के पूर्व विधायक पं० नीरज शर्मा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी गुनाह साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन और सरकार को...

भट्टाकुफर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा का पौधारोपण अभियान

Summer express/शिमला, संजू- : पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला शिमला ने मंगलवार को कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के भट्टाकुफर स्थित ज्वाला माता मंदिर के समीप ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और...

कैथल में नशा तस्करों पर प्रशासन का बुलडोजर, तीन मकान जमींदोज

Summer express, कैथल , बलिंदर | हरियाणा के कैथल में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों पर बुलडोजर चला दिया। सिरटा रोड स्थित जाट धर्मशाला के सामने बनी कॉलोनी में तीन कथित नशा तस्करों के मकानों को प्रशासन ने ध्वस्त कर...

हरियाणा में खुलेंगे 700 से अधिक नए वीटा बूथ, महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन

Summer express, चंडीगढ़ , अंकुर कपूर | हरियाणा सरकार ने प्रदेश में डेयरी क्षेत्र और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कई अहम फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि प्रदेशभर में 700 से अधिक नए वीटा बूथ स्थापित किए जाएंगे। साथ ही, सहकारी समितियों से जुड़े महिला स्वयं सहायता...

किसानों को हुआ  का मुनाफा..बल्ह में अब तक टमाटर से 50 करोड़ का कारोबार, 250-500 तक बिका एक क्रेट

Summer express/मंडी,धर्मवीर – हिमाचल प्रदेश का मिनी पंजाब कहलाई जाने वाली बल्ह घाटी में इस बार टमाटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस सीजन में बल्ह घाटी से अब तक 50 करोड़ से अधिक के टमाटरों का कारोबार हो चुका है। हालांकि सीजन अब अंतिम चरण में है, लेकिन खेतों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.