Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला मॉल रोड अतिक्रमण कार्रवाई के दौरान हुई झड़प, नगर निगम ने दी पुलिस शिकायत

Shimla, Sanju

शिमला के मॉल रोड पर अतिक्रमण हटाने पहुँचे नगर निगम के कर्मचारियों के साथ हुई हाथापाई के मामले में नगर निगम ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। मेयर सुरेंद्र चौहान ने कहा है कि नगर निगम कर्मचारियों के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

कर्मचारियों से अभद्रता बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई : मेयर सुरेंद्र चौहान

शिमला के मॉल रोड पर अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम टीम के साथ कुछ दुकानदारों की झड़प का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद नगर निगम शिमला ने संबंधित दुकानदारों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है।नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान ने बताया कि शहर के मॉल रोड और लोअर बाजार क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण से आम लोगों को चलने-फिरने में दिक्कत होती है। इसी समस्या के समाधान के लिए निगम समय-समय पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करता है।उन्होंने कहा कि बीते दिन निगम कर्मचारी नियमित अभियान के तहत माल रोड से सामान हटा रहे थे, तभी कुछ दुकानदारों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और विरोध जताया। मेयर चौहान ने इसे गंभीर बताते हुए कहा कि यह न केवल निगम कर्मचारियों का अपमान है बल्कि हाईकोर्ट के निर्देशों की भी अवहेलना है, क्योंकि अदालत ने साफ निर्देश दिए हैं कि सार्वजनिक स्थलों से अतिक्रमण हटाया जाए।मेयर ने स्पष्ट किया कि इस तरह का व्यवहार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

किसानों को हुआ  का मुनाफा..बल्ह में अब तक टमाटर से 50 करोड़ का कारोबार, 250-500 तक बिका एक क्रेट

Summer express/मंडी,धर्मवीर – हिमाचल प्रदेश का मिनी पंजाब कहलाई जाने वाली बल्ह घाटी में इस बार टमाटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस सीजन में बल्ह घाटी से अब तक 50 करोड़ से अधिक के टमाटरों का कारोबार हो चुका है। हालांकि सीजन अब अंतिम चरण में है, लेकिन खेतों...

हिमाचल कांग्रेस संगठन मजबूत करने में जुटी, 2027 चुनाव में वापसी का दावा

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के संगठन महासचिव विनोद ज़िंटा ने कहा कि पार्टी प्रदेश में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के अभियान में जुटी हुई है और इसी रणनीति के तहत 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस दोबारा सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने दावा किया कि...

बारिश में उफनते नाले ने रोकी बच्चों की राह, परिजनों ने जान जोखिम में डालकर कराया पार

Summer express/ऊना,राकेश -: जिला ऊना में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के डब्बाली गांव में एक बार फिर बरसात ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गांव के बीच से गुजरने वाले नाले में तेज बहाव होने के कारण स्कूली बच्चों को स्कूल पहुंचने में भारी परेशानी...

डलहौजी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

Summer express/चंबा ,मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डलहौजी में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बनीखेत के समीप लाहड़ क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे उसमें सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में...

शिमला में भारी बारिश के बीच कार्ट रोड पर भूस्खलन, यातायात कई घंटे प्रभावित

Summer express/शिमला/संजू -:राजधानी शिमला में लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार को कार्ट रोड पर अचानक हुए भूस्खलन से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा, पत्थर और मिट्टी सड़क पर आ गिरी, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.