Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नई दिशा नई पहल: मुख्यमंत्री कार्प मत्स्य पालन योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ा रोजगार और आय

Dharamshala, Rahul

हिमाचल प्रदेश में ग्रामीण आजीविका को मजबूत बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री कार्प मत्स्य पालन योजना अब गांवों की अर्थव्यवस्था को नई गति दे रही है। पारंपरिक खेती पर निर्भर रहने वाले किसान अब मछली पालन के माध्यम से अतिरिक्त आय अर्जित कर रहे हैं। सरकार का लक्ष्य है कि मत्स्य पालन को ग्रामीण क्षेत्रों में एक स्थायी, लाभकारी और आधुनिक व्यवसाय के रूप में विकसित किया जाए।

राज्य के उष्ण जलवायु वाले क्षेत्रों में कार्प प्रजाति की मछलियों के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध है। इसी को देखते हुए सरकार ने मीठे पानी में मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए योजना के तहत आकर्षक सब्सिडी प्रदान की है। मत्स्य पालन विभाग के अनुसार, इस योजना में तालाब निर्माण और पहले वर्ष की इनपुट लागत, जैसे—मछली बीज, चारा व औषधि—पर 80 प्रतिशत तक अनुदान उपलब्ध है। एक हेक्टेयर क्षेत्र के लिए 12.40 लाख रुपये की यूनिट लागत तय की गई है, जिसमें 8.40 लाख रुपये तालाब निर्माण और 4 लाख रुपये इनपुट सामग्री के लिए शामिल हैं।

नूरपुर के लवली कुमार बताते हैं कि योजना के तहत उन्हें 1 लाख 39 हजार रुपये की सब्सिडी मिली। विभाग ने उन्हें मछली बीज सहित अन्य तकनीकी सहायता भी उपलब्ध करवाई। वे आज सफलतापूर्वक मछली पालन कर रहे हैं और दो अन्य लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं।नू


रपुर के ही परगना गांव के राकेश कुमार के परिवार ने भी विभाग की सहायता से तालाब निर्माण करवाया है। उन्हें योजना के अंतर्गत 1 लाख 24 हजार रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ। राकेश बताते हैं कि इस व्यवसाय से उनके साथ दो और लोग जुड़े हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़े हैं।

उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए स्थानीय संसाधनों पर आधारित योजनाओं को प्राथमिकता दे रही है। पौंग बांध क्षेत्र और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को इस योजना का विशेष लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह पहल युवाओं को स्वरोजगार प्रदान कर रही है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा दे रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। सोमवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेट समेत संबंधित पुलिस रेंज में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों...

किचलू नगर में धंसी सड़क की मरम्मत में तेजी, रात-दिन चल रहा काम

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज किचलू नगर बी ब्लॉक में धंसी सड़क को दुरुस्त करने के काम में अब तेजी लाई जा रही है। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार की ओर से 24 घंटे काम करने के निर्देश दिए जाने के बाद अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद मौके पर लगातार काम...

सिस्टम पर सवाल: पार्सल विभाग में प्राइवेट एजेंटों का काम जारी कार्रवाई की आड़ में बाबुओं को बचाने का खेल

सुनील | लुधियानासमर न्यूज पार्सल विभाग में भोले भाले लोगों को बाइक पार्सल करवाने के नाम पर प्राइवेट एजेंटों द्वारा लूटने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा। चाहे इस मामले में रेल के रेल अधिकारियों ने सख्ती तो की है लेकिन नाम की। अधिकारियों ने मौखिक आदेश जारी कर बाबू को एजेंट से दूर रहने...

एमसी बलजीत कौर ने कहा- फेस-5 की तर्ज पर नए इलाकों में भी विकास को देंगे रफ्तार, सीवरेज और पानी की समस्या प्राथमिकता

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम की एमसी बलजीत कौर ने कहा कि फेस-5 में करवाए गए विकास कार्यों की तर्ज पर अब वार्ड में शामिल नए क्षेत्रों में भी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस बार उनके वार्ड में 3बी2, सेक्टर-71 के कुछ हिस्से और इंडस्ट्रियल...

दिल्ली को बाल भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने की तैयारी सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- विशेष अिभयान चलाएंगे

एजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार राजधानी को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए व्यापक अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सभी 13 जिलों में चलाए जाने वाले इस अभियान का उद्देश्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.