Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दादा कुशाल सिंह दहिया कार्यक्रम में CM सैनी ने की बड़ी घोषणाएँ

सोनीपत | मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दादा कुशाल सिंह दहिया के बलिदान दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत करते हुए उनके अदम्य साहस और त्याग को नमन किया। उन्होंने कहा कि दादा कुशाल सिंह दहिया का बलिदान इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है और हरियाणा की धरती हमेशा से वीरों की जननी रही है।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत वर्षगांठ को हरियाणा में बड़े स्तर पर मनाया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य शहीदों की तपस्या, त्याग और धर्म रक्षा के संदेश को हर नागरिक तक पहुंचाना है।

मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण घोषणाएं

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सैनी ने क्षेत्र के विकास और विरासत संरक्षण को लेकर कई अहम घोषणाएं कीं:

  • यमुनानगर में बन रहे मेडिकल कॉलेज का नाम श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर रखा जाएगा।
  • जीटी रोड से बड़खालसा जाने वाली सड़क का नाम ‘दादा कुशाल सिंह दहिया मार्ग’ किया जाएगा।
  • बड़खालसा सामुदायिक केंद्र का नाम ‘अमर शहीद दादा कुशाल सिंह दहिया’ रखा जाएगा।
  • बड़खालसा में दादा कुशाल सिंह दहिया के शहीदी स्मारक का जीर्णोद्धार होगा।
  • गांव दिपालपुर में महिलाओं और युवाओं के लिए 1 करोड़ रुपये की लागत से स्किल डेवलपमेंट पार्क बनाया जाएगा।
  • दिपालपुर में 65 लाख रुपये की लागत से नया कम्युनिटी सेंटर बनेगा।
  • राई विधानसभा क्षेत्र में 25 किलोमीटर सड़कों को खेत-खलिहान योजना के तहत पक्का किया जाएगा।
  • तालाबों का सुंदरीकरण और विस्तारीकरण पोंड अथॉरिटी द्वारा कराया जाएगा।
  • बड़खालसा में विकास कार्यों के लिए 31 लाख रुपये की विशेष अनुदान राशि जारी की जाएगी।

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि दादा कुशाल सिंह दहिया का साहसिक बलिदान न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि राष्ट्र की चेतना को प्रेरित करने वाला संदेश भी है।

उन्होंने यह भी बताया कि 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुरुक्षेत्र में आयोजित श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

साथ ही, मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि 1984 दंगों में प्रभावित 121 परिवारों के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी, जिससे पीड़ित परिवारों को सम्मान और सहारा मिल सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जिला अस्पतालों में लगेंगे लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I हरियाणा में 18 जिला नागरिक अस्पतालों में लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। करीब साढ़े नौ करोड़ रुपये के आक्सीजन प्लांट और टैंकों की स्थापना के लिए दो साल का अनुबंध किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की अध्यक्षता में हुई स्पेशल हाई पावर्ड परचेज कमेटी...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

बुजुर्गों के लिए बनेंगे सीनियर सिटीजन क्लब, 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में हर जिले में एक सीनियर सिटीजन क्लब बनाया जाएगा। इनमें बुजुर्गों के लिए बैठने, आराम करने और मनोरंजन सहित साइकोलोजिस्ट व फिजियोथेरेपिस्ट की सुविधाएं होंगी। बुजुर्गों की देखरेख के लिए प्रथम चरण में 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे। इच्छुक युवाओं को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय...

राष्ट्रीय आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बना तीन दिवसीय माँ शूलिनी मेला

Summer express/सोलन, भूपेन्द्र -:सोलन की अधिष्ठात्री देवी माँ शूलिनी को समर्पित तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय ऐतिहासिक माँ शूलिनी मेले का शुक्रवार को भव्य शुभारम्भ हुआ। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने विधिवत पूजा-अर्चना और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर...

सउदी अरब को पछाड़ चंडीगढ़ को मिली एशियन रिले चैंपियनशिप की मेजबानी

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | करीब 38 साल बाद सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ खेलों में अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर नजर आएगा। एशियन रिले चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण का आयोजन 2027 में भारत में होने जा रहा है और इसके लिए चंडीगढ़ को चुना गया है। यह प्रतियोगिता अगले साल मई में होगी, जिसके लिए चंडीगढ़...

भाजपा सरकार की ज्यादती से परेशान होकर अनशन को मजबूर हैं हरियाणवी युवा : हुड्डा

summer express, मोनिका रावत , पंचकूला | पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज एचपीएससी के विरुद्ध अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे युवाओं से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा है कि बीजेपी सरकार की ज्यादतियों के चलते हरियाणा का युवा आंदोलन और आमरण अनशन करने के लिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.