Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला में राज्य स्तरीय वॉकाथन, सीएम सुक्खू ने दिलाई नशामुक्त शपथ

शिमला। प्रदेश में बढ़ते नशे, विशेषकर चिट्टे की बढ़ती चुनौती के खिलाफ हिमाचल सरकार और पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए शनिवार को शिमला के रिज मैदान से राज्य स्तरीय ‘नशा मुक्त हिमाचल वॉकाथन’ की शुरुआत की। “नशा छोड़ो, जीवन अपनाओ” के संदेश के साथ हजारों लोग अभियान में शामिल हुए।

वॉकाथन की शुरुआत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की। सीएम ने बच्चों, युवाओं और प्रतिभागियों को नशामुक्त हिमाचल बनाने की शपथ दिलाई और स्वयं भी पैदल मार्च में शामिल हुए। वॉकाथन रिज मैदान से शुरू होकर विधानसभा मार्ग होते हुए चौड़ा मैदान तक पहुंची।

हर जिले में होगा वॉकाथन, पंचायत स्तर तक पहुंचेगा अभियान

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि शिमला के बाद इसी तरह के वॉकाथन राज्य के सभी जिलों में स्थानीय पुलिस और प्रशासन के सहयोग से आयोजित किए जाएंगे, ताकि नशा विरोधी संदेश हर घर तक पहुंच सके।

उन्होंने कहा कि आने वाले तीन महीनों तक सरकार राज्य स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाएगी। इसमें पुलिस, विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्वयंसेवी संगठन, छात्र और स्थानीय लोग मिलकर नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाएंगे।

नशा निवारण पर विशेष फोकस

सीएम सुक्खू ने कहा कि अभियान के दौरान विशेष रूप से नशे से होने वाले नुकसान, उससे बचाव, पुनर्वास और समाज की सामूहिक भूमिका पर जानकारी दी जाएगी। सरकार का लक्ष्य है कि चिट्टा सहित हर तरह के नशे की सप्लाई चेन तोड़ी जाए औ

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एबीवीपी की स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 4 अक्टूबर को, 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी ले सकेंगे हिस्सा

Summer express/धर्मशाला,राहुल -:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जिला कांगड़ा की ओर से स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता को लेकर जिला संयोजक आयुष चौधरी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी साझा की।उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण...

करनाल नहर हादसा: बेटे को बचाने कूदा पिता, दो दिन बाद दोनों के शव मिले

summer express , करनाल (राकेश कुमार शर्मा)। निसिंग क्षेत्र के गांव वीर बड़ालवा में दर्दनाक हादसे में नहर में डूबे पिता-पुत्र के शव दो दिन तक चले सर्च अभियान के बाद बरामद कर लिए गए हैं। बेटे को डूबता देखकर उसे बचाने के लिए 78 वर्षीय पिता सतनाम ने भी नहर में छलांग लगा दी...

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान यात्रा पर सख्ती, निजी स्पॉन्सरशिप पर लगी रोक

summer express, कुरुक्षेत्र। ऑपरेशन सिंदूर के बाद सामने आए कथित पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क और हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से जुड़े मामले के बाद भारत से पाकिस्तान जाने वाले धार्मिक जत्थों की प्रक्रिया को लेकर सख्ती बढ़ाई गई है। अब धार्मिक यात्राओं के लिए निजी स्तर पर स्पॉन्सरशिप के बजाय शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC)...

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.