Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांगड़ा की 1076 सहकारी सभाओं में सुधार तेज, 818 लाभ में

राहुल चावला, धर्मशाला | जिला कांगड़ा सहकारिता विभाग के ताजा आंकड़े बताते हैं कि जिले की कुल 1076 सहकारी सभाओं में से 818 वर्तमान में लाभ में कार्य कर रही हैं, जबकि शेष घाटे में चल रहीं सभाओं को सुधारने के लिए विभाग स्तर पर प्रयास तेज कर दिए गए हैं। घाटे में चल रही सभाओं को लाभकारी मॉडल की तरफ लाने के लिए केंद्र की प्रमुख योजनाओं का सहारा लिया जा रहा है।

18 केंद्रीय योजनाएं जिला में लागू

सहकारिता क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार ने कुल 300 योजनाएं शुरू की हैं, जिनमें से 18 योजनाएं जिला कांगड़ा में लागू की जा चुकी हैं। इन योजनाओं के तहत कई सहकारी सभाओं को कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) प्रदान किए जा रहे हैं ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बैंकिंग, बीमा, आय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, बिजली-पानी बिल भुगतान सहित अन्य सुविधाएं आसानी से मिल सकें।

चार सर्कलों के अधीन 1076 सहकारी सभाएं

जिला कांगड़ा सहकारिता विभाग चार सर्कलों—धर्मशाला, पालमपुर, देहरा और नूरपुर—के तहत काम करता है, जहां कुल 1076 सहकारी सभाएं पंजीकृत हैं। इनमें से 611 प्राथमिक कृषि सहकारी सभाएं हैं, जिनके पास लगभग 1280.45 लाख रुपये का फंड मौजूद है। जिले में सहकारी सभाओं के कुल सदस्य 5,92,542 हैं, जिनके लिए ये सभाएं सस्ती ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध करवाकर रोजगार और आर्थिक सहायता का बड़ा स्रोत बनी हुई हैं।

घाटे वाली सभाओं को लाभ में बदलने का प्रयास

उप पंजीयक सहकारी सभाएं एवं समाहर्ता राकेश कुमार के अनुसार विभाग का लक्ष्य है कि घाटे में चल रही सभाओं को भी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के माध्यम से लाभ में लाया जाए।
उन्होंने बताया कि कई सभाओं ने सीएससी सेवाओं के माध्यम से अपनी आमदनी बढ़ाई है और दूसरों को भी इसी मॉडल को अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

800 सहकारी सभाओं को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया जारी

सहकारिता विभाग ने 2023-24 में सहकारी सभाओं को पूरी तरह ऑनलाइन करने का प्रोजेक्ट शुरू किया था, जिसे 2027-28 तक पूरा किया जाना है। जिला कांगड़ा में 800 सहकारी सभाओं को ऑनलाइन प्रणाली के लिए चयनित किया गया है। इनमें से अब तक 60 सभाएं पूरी तरह कंप्यूट्राइज्ड हो चुकी हैं, जबकि बाकी को भी जल्द ऑनलाइन करने पर काम तेज किया जा रहा है।

विभाग में निरीक्षकों की कमी बनी चुनौती

राकेश कुमार ने माना कि सहकारिता विभाग में इस समय निरीक्षकों की कमी एक बड़ी समस्या है। विभाग लगातार सरकार के समक्ष इस मुद्दे को उठा रहा है और सरकार की ओर से आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही निरीक्षकों की भर्ती करके इस कमी को दूर किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

करनाल नहर हादसा: बेटे को बचाने कूदा पिता, दो दिन बाद दोनों के शव मिले

summer express , करनाल (राकेश कुमार शर्मा)। निसिंग क्षेत्र के गांव वीर बड़ालवा में दर्दनाक हादसे में नहर में डूबे पिता-पुत्र के शव दो दिन तक चले सर्च अभियान के बाद बरामद कर लिए गए हैं। बेटे को डूबता देखकर उसे बचाने के लिए 78 वर्षीय पिता सतनाम ने भी नहर में छलांग लगा दी...

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान यात्रा पर सख्ती, निजी स्पॉन्सरशिप पर लगी रोक

summer express, कुरुक्षेत्र। ऑपरेशन सिंदूर के बाद सामने आए कथित पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क और हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से जुड़े मामले के बाद भारत से पाकिस्तान जाने वाले धार्मिक जत्थों की प्रक्रिया को लेकर सख्ती बढ़ाई गई है। अब धार्मिक यात्राओं के लिए निजी स्तर पर स्पॉन्सरशिप के बजाय शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC)...

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.