Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

PM मोदी ने देवमोगरा में पूजा कर आदिवासी योजनाओं का किया शुभारंभ

गुजरात  | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के देवमोगरा गांव स्थित प्रसिद्ध देवमोगरा मंदिर में आदिवासी समुदाय की आराध्य देवी पंडोरी माता की पूजा-अर्चना की। प्रधानमंत्री एक दिन के गुजरात दौरे पर हैं।

सूरत एयरपोर्ट पहुंचने के बाद उन्होंने पहले मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की प्रगति की समीक्षा की। इसके बाद वे सागबारा तालुका के देवमोगरा गांव पहुंचे, जो डेडियापाड़ा से करीब 23 किलोमीटर दूर स्थित है। सागबारा पुलिस के उपनिरीक्षक सी.डी. पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री ने पारंपरिक विधि-विधान से देवी पंडोरी माता का आशीर्वाद लिया।

डेडियापाड़ा में बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल

पूजा-अर्चना के बाद प्रधानमंत्री मोदी डेडियापाड़ा में आयोजित भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती समारोह में शामिल होंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह 9,700 करोड़ रुपये से अधिक की इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे।

जनजातीय क्षेत्रों के लिए बड़ी सौगात

डेडियापाड़ा के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आदिवासी समुदाय के उत्थान, ग्रामीण इलाकों में विकास और कनेक्टिविटी सुधार से जुड़ी कई अहम योजनाओं की शुरुआत करेंगे। इसमें शामिल हैं:

  • PM जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (PM-Janman) और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (DA-Jagua) के तहत बने 1 लाख घरों के गृह प्रवेश कार्यक्रम।
  • करीब 1,900 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 42 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS)।
  • जन समुदाय के लिए 228 बहुउद्देश्यीय केंद्र।
  • असम मेडिकल कॉलेज, डिब्रूगढ़ में सक्षमता केंद्र का उद्घाटन।
  • इंफाल (मणिपुर) में आदिवासी अनुसंधान संस्थान (TRI) भवन का उद्घाटन।
  • गुजरात के 14 आदिवासी जिलों में संपर्क सुविधा बढ़ाने के लिए 250 बसों को हरी झंडी।

प्रधानमंत्री का यह दौरा आदिवासी समाज की जीवनशैली, शिक्षा, घर, स्वास्थ्य और कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर केंद्रित है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी हुआ गुनाह: पूर्व विधायक नीरज शर्मा

Summer express, अनिल मंगला , फरीदाबाद | एनआईटी 86 के पूर्व विधायक पं० नीरज शर्मा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी गुनाह साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन और सरकार को...

भट्टाकुफर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा का पौधारोपण अभियान

Summer express/शिमला, संजू- : पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला शिमला ने मंगलवार को कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के भट्टाकुफर स्थित ज्वाला माता मंदिर के समीप ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और...

कैथल में नशा तस्करों पर प्रशासन का बुलडोजर, तीन मकान जमींदोज

Summer express, कैथल , बलिंदर | हरियाणा के कैथल में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों पर बुलडोजर चला दिया। सिरटा रोड स्थित जाट धर्मशाला के सामने बनी कॉलोनी में तीन कथित नशा तस्करों के मकानों को प्रशासन ने ध्वस्त कर...

हरियाणा में खुलेंगे 700 से अधिक नए वीटा बूथ, महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन

Summer express, चंडीगढ़ , अंकुर कपूर | हरियाणा सरकार ने प्रदेश में डेयरी क्षेत्र और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कई अहम फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि प्रदेशभर में 700 से अधिक नए वीटा बूथ स्थापित किए जाएंगे। साथ ही, सहकारी समितियों से जुड़े महिला स्वयं सहायता...

किसानों को हुआ  का मुनाफा..बल्ह में अब तक टमाटर से 50 करोड़ का कारोबार, 250-500 तक बिका एक क्रेट

Summer express/मंडी,धर्मवीर – हिमाचल प्रदेश का मिनी पंजाब कहलाई जाने वाली बल्ह घाटी में इस बार टमाटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस सीजन में बल्ह घाटी से अब तक 50 करोड़ से अधिक के टमाटरों का कारोबार हो चुका है। हालांकि सीजन अब अंतिम चरण में है, लेकिन खेतों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.