Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

विपक्ष का वार: अनिल शर्मा बोले, तीन साल की एक उपलब्धि बताए सरकार, तभी मनाएं उत्सव

Mandi, Dharamveer

हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर राज्य सरकार ने जिला मंडी को समारोहस्थल चुना है। लेकिन इस फैसले ने राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है। सदर से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अनिल शर्मा ने इस निर्णय पर तीखा हमला बोला है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल में मंडी जिले को सिर्फ नजरअंदाज ही नहीं किया, बल्कि यहां चल रहे कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य और शिक्षा संस्थानों को कमजोर करने का काम भी किया है।

शर्मा ने आरोप लगाया कि सरकार तीन साल से लगातार “फंड की कमी” का हवाला देती रही, लेकिन विकास की दिशा में कोई ठोस उपलब्धि सामने नहीं ला सकी। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू अपने तीन वर्षों की एक भी उपलब्धि गिनाकर बताएं, जिसके लिए मंडी में जश्न मनाया जा रहा है।य


ह बयान उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की भारी जीत के उपलक्ष्य में आयोजित मंडी भाजपा के कार्यक्रम के बाद मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में दिया। बिहार में जीत का जश्न मनाने के लिए जिला भाजपा द्वारा मंडी के चौहट्टा बाजार में पटाखे फोड़कर और लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया गया। इस कार्यक्रम की अगुवाई जिला भाजपा अध्यक्ष निहाल चंद ने की।

मुख्यमंत्री सुक्खू के चुनाव प्रचार को लेकर भी अनिल शर्मा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उनका कहना है कि कांग्रेस ने सीएम को बिहार चुनावों में “स्टार प्रचारक” बनाकर भेजा था, जहां वे अपनी “झूठी गारंटियों” का प्रचार करते रहे। लेकिन बिहार के मतदाताओं ने उन्हें पूरी तरह नकार दिया। उन्होंने कहा कि यह जनादेश साबित करता है कि जनता अब भ्रमित नहीं होने वाली और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में हिमाचल की जनता भी कांग्रेस सरकार को बाहर का रास्ता दिखाएगी।अनिल शर्मा ने बिहार की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और बिहार की जनता को बधाई भी दी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चलती ट्रेन में फिसला यात्री, आरपीएफ कांस्टेबल की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला।अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक जवान की सतर्कता और बहादुरी से एक यात्री की जान बच गई। ट्रेन में चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से यात्री ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरने ही वाला था, लेकिन मौके पर तैनात आरपीएफ कांस्टेबल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए...

होडल नागरिक अस्पताल में महीनों से महिला डॉक्टर का अभाव, इलाज के लिए परेशान महिलाएं

सुंदर कुंडू, पलवल। पलवल जिले के होडल स्थित उपमंडल नागरिक अस्पताल में पिछले कई महीनों से महिला डॉक्टर की नियुक्ति न होने के कारण महिला मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में इलाज के लिए आने वाली महिलाओं को मजबूरी में पुरुष डॉक्टरों से उपचार कराना पड़ रहा है। महिला मरीजों का...

हिसार रेलवे स्टेशन पर एलपीजी टैंकर से गैस रिसाव, समय रहते टला बड़ा हादसा

Summer express, हिसार | हरियाणा के हिसार रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब स्टेशन पर खड़ी एक मालगाड़ी के एलपीजी टैंकर से अचानक गैस का रिसाव शुरू हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रेलवे कर्मचारियों ने तत्काल सतर्कता बरतते हुए संबंधित अधिकारियों को सूचना दी और संभावित खतरे...

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की कमाई खर्च से काफी कम, यात्री संख्या बढ़ाना बनी चुनौती

Summer express, जींद | देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन तकनीकी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है, लेकिन शुरुआती दिनों में यात्रियों की कम संख्या के कारण इसकी आय परिचालन खर्च की तुलना में काफी कम बनी हुई है। रेलवे के आंकड़ों के अनुसार जींद-सोनीपत रूट पर चल रही इस ट्रेन के...

नूंह में स्टंट बना जानलेवा, जिंदा दफन प्रदर्शन के दौरान युवक की दम घुटने से मौत

Summer express, नूंह | हरियाणा के नूंह जिले के तावडू उपमंडल के गांव खोरी कला में आयोजित एक स्टंट शो के दौरान दर्दनाक हादसा सामने आया है। ट्रैवलिंग बाइसिकल सर्कस में किए जा रहे कथित “जिंदा दफन” प्रदर्शन के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। आरोप है कि युवक को निर्धारित समय पर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.