Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में बदल जाएगा पंचायत चुनाव का गणित: 76 पद खत्म

71 नए पद जोड़कर 30,317 प्रतिनिधि चुनने की तैयारी

Shimla, 16 November

हिमाचल प्रदेश में इस बार होने वाले पंचायती राज चुनाव पिछली बार की तरह नहीं होंगे। गांवों की सरकार के इस सबसे बड़े लोकतांत्रिक उत्सव से पहले ही सत्ता संतुलन का पूरा नक्शा बदला जा चुका है। पंचायती राज विभाग ने नए आंकड़ों और पुनर्गठन के आधार पर पंचायत प्रतिनिधित्व का नया ढांचा तय कर दिया है, जिससे कई पदों पर कैंची चलेगी तो कई नए अवसर भी जन्म लेंगे।छोटे से पहाड़ी राज्य में राजनीतिक हलचल बढ़ाने वाली इस कवायद ने संकेत दे दिए हैं कि चुनाव से पहले ही समीकरण बदलने वाले हैं।

76 प्रधान–उपप्रधान पद होंगे खत्म

विभाग द्वारा तैयार किए गए नए ढांचे के अनुसार, इस बार पंचायत प्रधान और उपप्रधान के 76 पद कम हो जाएंगे। पंचायती संख्या में कमी के कारण ग्राम पंचायत वार्डों की संख्या भी 256 कम हो रही है।
इसके उलट, नई प्रशासनिक इकाइयों और पुनर्गठन के चलते पंचायत समिति और जिला परिषद स्तर पर प्रतिनिधियों की 71 सीटों की वृद्धि की गई है। ये बदलाव वर्ष 2021 के चुनाव के बाद कई पंचायतों को नगर पंचायत में मिलाए जाने, नए विकासखंडों के निर्माण और एक नए जिला परिषद वार्ड के गठन के कारण हुए हैं।

2021 में थे 30,578 प्रतिनिधि

पिछले चुनाव यानी वर्ष 2021 में प्रदेश की कुल 3615 पंचायतों में उतने ही प्रधान और उपप्रधान चुने गए थे। इसके अलावा 21,403 वार्ड सदस्य1696 पंचायत समिति सदस्य और 249 जिला परिषद सदस्य चुने गए थे।
इस तरह उस समय कुल 30,578 जनप्रतिनिधि पंचायती राज संस्थाओं में चुने गए थे।

अब चुनेंगे 30,317 प्रतिनिधि

इस बार कई पंचायतों के नगर पंचायतों में विलय होने से प्रदेश में पंचायतों की संख्या घटकर 3577 रह गई है। इसी आधार पर अब 3577 प्रधान3577 उपप्रधान, और कुल 21,147 पंचायत वार्ड सदस्य चुने जाएंगे।
राज्य में 10 नए विकासखंड बनाए जाने के बाद विकासखंडों की संख्या 81 से बढ़कर 91 हो गई है। इसके चलते पंचायत समिति सदस्यों की संख्या बढ़कर 1766 हो जाएगी।
साथ ही, जिला शिमला के डोडरा क्वार क्षेत्र में एक नया जिला परिषद वार्ड बनाने के बाद अब 250 जिला परिषद सदस्य चुने जाएंगे।
इन सभी बदलावों के बाद आगामी चुनाव में कुल 30,317 जनप्रतिनिधि चुने जाने हैं। पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त निदेशक केवल शर्मा ने भी पुष्टि की है कि “वर्तमान स्थिति के अनुसार इस बार कुल 30,317 प्रतिनिधियों का चुनाव होगा।”

इस बार 261 प्रतिनिधि कम

वर्ष 2021 और इस बार के बीच तुलना करें तो प्रदेश में अब 261 जनप्रतिनिधि कम चुने जाएंगे। पहले कुल 30,578 प्रतिनिधि चुनकर आए थे, जबकि इस बार यह संख्या घटकर 30,317 पर आ जाएगी।

वार्ड संख्या में भी बदलाव

वर्ष 2021 में ग्राम पंचायत वार्डों की कुल संख्या 21,483 थी। इस बार पंचायत समिति वार्ड बढ़कर 1766 और जिला परिषद वार्ड 250 हो गए हैं, जो राज्य में पंचायत ढांचे की बदलती जरूरतों को दर्शाते हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चलती ट्रेन में फिसला यात्री, आरपीएफ कांस्टेबल की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला।अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक जवान की सतर्कता और बहादुरी से एक यात्री की जान बच गई। ट्रेन में चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से यात्री ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरने ही वाला था, लेकिन मौके पर तैनात आरपीएफ कांस्टेबल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए...

होडल नागरिक अस्पताल में महीनों से महिला डॉक्टर का अभाव, इलाज के लिए परेशान महिलाएं

सुंदर कुंडू, पलवल। पलवल जिले के होडल स्थित उपमंडल नागरिक अस्पताल में पिछले कई महीनों से महिला डॉक्टर की नियुक्ति न होने के कारण महिला मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में इलाज के लिए आने वाली महिलाओं को मजबूरी में पुरुष डॉक्टरों से उपचार कराना पड़ रहा है। महिला मरीजों का...

हिसार रेलवे स्टेशन पर एलपीजी टैंकर से गैस रिसाव, समय रहते टला बड़ा हादसा

Summer express, हिसार | हरियाणा के हिसार रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब स्टेशन पर खड़ी एक मालगाड़ी के एलपीजी टैंकर से अचानक गैस का रिसाव शुरू हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रेलवे कर्मचारियों ने तत्काल सतर्कता बरतते हुए संबंधित अधिकारियों को सूचना दी और संभावित खतरे...

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की कमाई खर्च से काफी कम, यात्री संख्या बढ़ाना बनी चुनौती

Summer express, जींद | देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन तकनीकी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है, लेकिन शुरुआती दिनों में यात्रियों की कम संख्या के कारण इसकी आय परिचालन खर्च की तुलना में काफी कम बनी हुई है। रेलवे के आंकड़ों के अनुसार जींद-सोनीपत रूट पर चल रही इस ट्रेन के...

नूंह में स्टंट बना जानलेवा, जिंदा दफन प्रदर्शन के दौरान युवक की दम घुटने से मौत

Summer express, नूंह | हरियाणा के नूंह जिले के तावडू उपमंडल के गांव खोरी कला में आयोजित एक स्टंट शो के दौरान दर्दनाक हादसा सामने आया है। ट्रैवलिंग बाइसिकल सर्कस में किए जा रहे कथित “जिंदा दफन” प्रदर्शन के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। आरोप है कि युवक को निर्धारित समय पर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.