Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नूरपुर विधानसभा: जाछ पंचायत में रास्ता बंद, 150 परिवार परेशान

Nurpur, Sanjeev

नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की जाछ पंचायत के वार्ड संख्या 5 और 6 के लगभग 150 परिवार पिछले चार वर्षों से बंद पड़े मुख्य रास्ते की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस रास्ते के अवरुद्ध होने से न केवल उनका आवागमन बाधित हुआ है बल्कि कई कनाल उपजाऊ कृषि भूमि भी अब बंजर होने लगी है, क्योंकि खेतों तक पहुंच ही मुश्किल हो गई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि वे बीते चार वर्षों से नूरपुर के विधायक, सांसद से लेकर विभागीय मंत्रियों तक कई बार गुहार लगा चुके हैं। आश्वासन जरूर मिले, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई समाधान सामने नहीं आया। हाल ही में ग्रामीणों ने अपनी समस्या बागबानी मंत्री के सामने रखी, जिन्होंने शीघ्र समाधान का भरोसा दिया है।ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि अब वे केवल आश्वासनों पर विश्वास नहीं करने वाले। गांव के प्रतिनिधियों ने निर्णय लिया है कि आगामी विधानसभा सत्र के दौरान वे सामूहिक रूप से मुख्यमंत्री, राजस्व मंत्री और बागबानी मंत्री से मिलकर अपनी समस्या विस्तार से रखेंगे।गांववासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

उधर, उपमंडल अधिकारी (नूरपुर) ने कहा है कि ग्रामीणों की समस्या गंभीर है और इसके समाधान के लिए उच्च अधिकारियों से लगातार बातचीत की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही उचित निर्णय लेकर ग्रामीणों को राहत प्रदान की जाएगी।ग्रामीणों को अब सरकार और प्रशासन की ठोस कार्रवाई का इंतजार है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बिजनी-नारला फोरलेन पर फिर धंसा डंगा, गौशाला को नुकसान, मकान पर भी बढ़ा खतरा

Summer express/मंडी/धर्मवीर-:मंडी-पठानकोट नेशनल हाइवे के मंडी से पधर तक नवनिर्मित भाग की सुरक्षा दीवार का एक हिस्सा ढह गया है। आज सुबह डवारडू-पाखरी गांव के पास सुरक्षा दीवार का यह हिस्सा पूरी तरह से ढह गया। इससे स्थानीय निवासी ओमप्रकाश की गौशाला क्षतिग्रस्त हो गई है। राहत की बात यह रही कि घटना के समय...

सिर्फ कर्ज लौटाने की मांग करना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं, धारा 306 नहीं लगेगी: पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति द्वारा दिए गए कर्ज की वापसी के लिए बार-बार मांग करना मात्र उसका वैध अधिकार है। इसे अपने-आप आत्महत्या के लिए मजबूर करना (अबेटमेंट आफ सुसाइड) नहीं माना जा सकता। अदालत ने कहा कि...

मोटर दुर्घटना मामलों में उचित मुआवजा वास्तविक आर्थिक नुकसान के अनुरूप होना चाहिए : हाई कोर्ट

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि मोटर दुर्घटना मामलों में दिया जाने वाला उचित मुआवजा (जस्ट कंपेनसेशन) ऐसा होना चाहिए जो मृतक के आश्रितों को हुई वास्तविक आर्थिक क्षति का निष्पक्ष और न्यायसंगत प्रतिबिंब हो। अदालत ने कहा कि मुआवजा न तो ऐसा होना चाहिए...

5 अगस्त की बैठक पर टिकी शिक्षकों की निगाहें, अधिसूचना तक खत्म नहीं होगा क्रमिक अनशन

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में प्राथमिक शिक्षकों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। प्रदेशभर के शिक्षक अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। शिमला में पिछले पांच दिनों से प्राथमिक शिक्षक क्रमिक अनशन पर बैठे हैं और उनका कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर...

अंबाला मंडल की नई उपलब्धि, पहली बार पंपोर के लिए भेजा गया चावल का वैगन

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला | उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल ने माल परिवहन के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार जम्मू-कश्मीर के पंपोर के लिए निजी पार्टी के खाद्यान्न (चावल) का सफलतापूर्वक लदान किया है। यह पहल न केवल रेलवे की माल ढुलाई सेवाओं के विस्तार की दिशा में अहम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.