Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कैथल में छह नई सड़क परियोजनाओं से सरकार मजबूत करेगी ग्रामीण-शहरी संपर्क

हरियाणा  | हरियाणा सरकार प्रदेशभर में सड़क नेटवर्क को मज़बूत करने के लिए तेज़ी से काम कर रही है। शहरों और गांवों को जोड़ने वाली नई और उन्नत सड़कों का निर्माण न केवल सफर को सुगम बना रहा है, बल्कि समय बचत और विकास कार्यों को गति भी दे रहा है।

इसी कड़ी में कैथल पीडब्ल्यूडी विभाग भी सरकार की सड़क योजना को ज़मीन पर उतारते हुए आमजन के लिए बेहतर और सुरक्षित यात्रा व्यवस्था सुनिश्चित करने में जुटा है। विभाग के अनुसार, कुल 6 नई सड़कों के टेंडर जारी कर दिए गए हैं, जिन पर कार्य जल्द शुरू होगा।

पीडब्ल्यूडी कैथल के एसडीओ रामपाल ने बताया कि कई ग्रामीण मार्गों को शहर से जोड़ने के लिए चौड़ीकरण (वाइडेनिंग) का काम प्रगति पर है। उन्होंने बताया:

जिन सड़कों पर चौड़ीकरण सुधार कार्य जारी:

  • गुहणा से सिणद
  • सागण से बरटा
  • दुन्धरेडी ब्रिज से सजूमा
  • बाबालदाना से सगतपुरा
  • कैथल से कवारतन रोड

इन सभी मार्गों पर सफर को सुरक्षित बनाने के लिए व्हाइट पट्टी (रोड मार्किंग) और ट्रैफिक साइन बोर्ड लगाए जाएंगे, ताकि विशेषकर सर्दी के मौसम में धुंध के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इसके अलावा जींद बाईपास से खनोरी बाईपास तक की सड़क पर भी सुधार कार्य तेजी से चल रहा है। वहां भी ट्रैफिक संकेतक और मार्किंग का काम पूरा किया जा रहा है।

एसडीओ रामपाल ने बताया कि सड़क निर्माण में ट्रैफिक लोड के अनुसार उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है, ताकि सड़कों की मजबूती और टिकाऊपन बेहतर हो सके। नई और बेहतर सड़कों से दुब्बल, कुराड़, कोयल, धनौरी सहित आसपास के गांवों और शहर के लोगों को बड़ा लाभ मिलने वाला है।

इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद कैथल जिले में गांव–शहर कनेक्टिविटी और तेज़, सुरक्षित तथा सुगम यातायात का नया अध्याय शुरू होगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जिला अस्पतालों में लगेंगे लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I हरियाणा में 18 जिला नागरिक अस्पतालों में लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। करीब साढ़े नौ करोड़ रुपये के आक्सीजन प्लांट और टैंकों की स्थापना के लिए दो साल का अनुबंध किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की अध्यक्षता में हुई स्पेशल हाई पावर्ड परचेज कमेटी...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

बुजुर्गों के लिए बनेंगे सीनियर सिटीजन क्लब, 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में हर जिले में एक सीनियर सिटीजन क्लब बनाया जाएगा। इनमें बुजुर्गों के लिए बैठने, आराम करने और मनोरंजन सहित साइकोलोजिस्ट व फिजियोथेरेपिस्ट की सुविधाएं होंगी। बुजुर्गों की देखरेख के लिए प्रथम चरण में 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे। इच्छुक युवाओं को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय...

राष्ट्रीय आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बना तीन दिवसीय माँ शूलिनी मेला

Summer express/सोलन, भूपेन्द्र -:सोलन की अधिष्ठात्री देवी माँ शूलिनी को समर्पित तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय ऐतिहासिक माँ शूलिनी मेले का शुक्रवार को भव्य शुभारम्भ हुआ। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने विधिवत पूजा-अर्चना और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर...

सउदी अरब को पछाड़ चंडीगढ़ को मिली एशियन रिले चैंपियनशिप की मेजबानी

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | करीब 38 साल बाद सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ खेलों में अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर नजर आएगा। एशियन रिले चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण का आयोजन 2027 में भारत में होने जा रहा है और इसके लिए चंडीगढ़ को चुना गया है। यह प्रतियोगिता अगले साल मई में होगी, जिसके लिए चंडीगढ़...

भाजपा सरकार की ज्यादती से परेशान होकर अनशन को मजबूर हैं हरियाणवी युवा : हुड्डा

summer express, मोनिका रावत , पंचकूला | पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज एचपीएससी के विरुद्ध अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे युवाओं से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा है कि बीजेपी सरकार की ज्यादतियों के चलते हरियाणा का युवा आंदोलन और आमरण अनशन करने के लिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.