Facebook-f Youtube X-twitter

संजौली मस्जिद मामले पर हिंदू संगठनों का आमरण अनशन जारी, प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम

Shimla, Sanju -:हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में संजौली मस्जिद से जुड़े विवाद ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। मामले के ताजा घटनाक्रम में देवभूमि संघर्ष समिति की अगुवाई में विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता और कुछ स्थानीय लोग संजौली थाना परिसर के बाहर आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। प्रदर्शनकारी समूह ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो शुक्रवार को व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा।

हिंदू संगठनों से जुड़े नेताओं विजय शर्मा और मदन ठाकुर ने आरोप लगाया है कि उनके खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमे झूठे हैं और इन्हें बिना देरी वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन उनकी मांग पर विचार नहीं करता, तो प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा, जिसकी रूपरेखा 11 सितंबर 2024 को हुए आंदोलन से भी व्यापक होगी।प्रदर्शनकारियों ने विवादित स्थल पर नियमों के अनुपालन की मांग उठाते हुए कहा है कि मस्जिद में अवैध निर्माण के बाद बिजली और पानी के कनेक्शन नियमों के अनुसार रोके जाएं और वहां की गतिविधियों को फिलहाल स्थगित किया जाए। उनका कहना है कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक प्रशासन को संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ कदम उठाने होंगे।

देवभूमि संघर्ष समिति सहित अन्य संगठनों ने सरकार और जिला प्रशासन को 24 घंटे की समय-सीमा दी है। उन्होंने कहा है कि उनकी तीन प्रमुख मांगों — दर्ज मुकदमों को वापस लेना, विवादित स्थल पर कार्यवाही और बिजली-पानी की सप्लाई पर निर्णय — पर यदि स्पष्ट कदम नहीं उठाया गया, तो शुक्रवार को संजौली में एक बार फिर बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।संगठनों का कहना है कि उनका आंदोलन शांतिपूर्ण रहेगा, लेकिन प्रशासन यदि कार्रवाई में देरी करता है, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। प्रदर्शनकारी फिलहाल संजौली थाने के बाहर डटे हुए हैं और मांग पूरी होने तक अनशन जारी रखने का संकल्प जता चुके हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

महिला आरक्षण विधेयक के साथ डिलिमिटेशन जोड़ने पर विपक्ष का विरोध: देवेंद्र जग्गी

राहुल चावला, धर्मशाला-:महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने इस विधेयक के साथ डिलिमिटेशन (सीमांकन) का मुद्दा भी जोड़ दिया, जिसका विपक्ष ने विरोध किया। जग्गी ने कहा कि यदि केवल महिला आरक्षण विधेयक पर ही चर्चा होती, तो यह आसानी...

पहले वन मित्र, अब सहायक वन रक्षक के नाम पर भर्ती कर कर्मचारियों को बांटने का काम कर रही सुक्खू सरकार

पहले वन मित्र, अब सहायक वन रक्षक के नाम पर भर्ती कर कर्मचारियों को बांटने का काम कर रही सुक्खू सरकार मंडी,धर्मवीर- बीते रोज प्रदेश की सुक्खू सरकार द्वारा कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसले सहायक वन रक्षक भर्ती का विरोध हो गया है। वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने इस भर्ती का विरोध करते हुए सुक्खू...

अवैध खनन विवाद पर सियासत तेज: कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए दबाव के आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

हमीरपुर,अरविंद-:जिले में सामने आए अवैध खनन मामले को लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेताओं पर जांच को प्रभावित करने की कोशिश करने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस मामले में कानून से ऊपर कोई नहीं है और...

रिटायरमेंट कॉलोनियों में बढ़ेगा FAR, वरिष्ठ नागरिकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Summer Express, चंडीगढ़। शहरी क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित की जा रही रिटायरमेंट कॉलोनियों को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब इन कॉलोनियों में फ्लोर एरिया रेशियो (FAR) को 2.25 से बढ़ाकर 3.0 तक करने की अनुमति दी जाएगी। यह बढ़ोतरी हस्तांतरणीय विकास अधिकार (TDR) के माध्यम से लागू होगी।...

डलहौजी के नगाली क्षेत्र में संदिग्ध वस्तु मिलने से फैली दहशत, सेना ने संभाली स्थिति

चंबा,मंजूर पठान-:डलहौजी उपमंडल के नगाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलाड़ी गांव के पास शीतला माता मंदिर के नीचे एक संदिग्ध वस्तु मिलने की खबर सामने आई। यह सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत नगाली के प्रधान शुभम कुमार...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.