Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा को राष्ट्रीय जल सम्मान, राष्ट्रपति ने मंत्री श्रुति चौधरी को किया सम्मानित

नई दिल्ली | विज्ञान भवन में आयोजित 6वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार वितरण समारोह में हरियाणा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सर्वश्रेष्ठ राज्यों की श्रेणी में तीसरा स्थान हासिल किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने समारोह के दौरान हरियाणा की सिंचाई एवं महिला-बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी को राज्य की ओर से यह सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी और EIC भी उपस्थित रहे।

“यह हरियाणा की जनता और किसानों की मेहनत का सम्मान” : श्रुति चौधरी

पुरस्कार प्राप्त होने के बाद मंत्री श्रुति चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर खुशी व्यक्त करते हुए लिखा कि“राष्ट्रीय जल पुरस्कार में तीसरा स्थान मिलना पूरे हरियाणा के लिए गर्व की बात है। राष्ट्रपति द्वारा मिला यह सम्मान जनता की जागरूकता और किसानों की मेहनत को समर्पित है। राज्य सरकार की जल संरक्षण योजनाओं ने मिलकर यह उपलब्धि संभव की है। यह पुरस्कार हरियाणा की जनता का है।”

उन्होंने आगे लिखा कि स्वर्गीय चौधरी बंसीलाल और सुरेंद्र सिंह के जल संरक्षण संबंधी सपनों को पूरा करने की दिशा में राज्य लगातार आगे बढ़ रहा है।

केंद्र सरकार और राज्य नेतृत्व को धन्यवाद

अपने एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा— “यह हरियाणा के लिए गर्व का क्षण है कि उसे छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कारों में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और केंद्रीय मंत्रियों का धन्यवाद करती हूं, जिनके नेतृत्व में जल संसाधन प्रबंधन को नई दिशा मिली है। साथ ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के प्रयासों की भी सराहना करती हूं।”

जल संरक्षण को लेकर हरियाणा सरकार का जोर

हाल के वर्षों में हरियाणा जल संरक्षण, भूजल रिचार्ज, माइक्रो-इरिगेशन और सतत जल प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में कई प्रभावी पहल कर रहा है, जिनकी वजह से राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर यह सम्मान प्राप्त हुआ है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...

पानी की समस्या लेकर नगर परिषद पहुंचे वार्ड आठ के लोग, जांच में अवैध निकले कनेक्शन

{प्रधान ने दी राहत, बोले- कनेक्शन लीगल करवाएं, पानी की कमी नहीं आने देंगे : विर्कगुरमीत सिंह | जीरकपुरसमर न्यूज नगर परिषद जीरकपुर के वार्ड नंबर 8 स्थित अंबेडकर कॉलोनी के निवासियों ने इलाके में पीने के पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।पार्षद निर्मला गौतम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.