Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एसआईटी जांच ADGP आत्महत्या मामले में, अधिकारियों को जल्द नोटिस

चंडीगढ़ | हरियाणा के एडीजीपी वाई पूरण कुमार आत्महत्या मामले में गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने अब तक 25 लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं। इनमें अधिकतर रोहतक जिले के पुलिसकर्मी, मृतक के करीबी दोस्त, वकील और अन्य परिचित शामिल हैं।

एसआईटी ने मृतक की तैनाती से जुड़े स्टाफ, केस संबंधित अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों के बयानों के अलावा रोहतक जेल जाकर एडीजीपी के गनमैन सुशील से भी पूछताछ की थी। सुशील 26 दिन तक रोहतक जेल में बंद रहा और बाद में अंबाला जेल में शिफ्ट किया गया।

हालांकि, जिन अधिकारियों के नाम एडीजीपी ने अपने 8 पेज के फाइनल सुसाइड नोट में उल्लेख किए थे, उन्हें अब तक नोटिस जारी नहीं किया गया और पूछताछ के लिए शामिल नहीं किया गया। एसआईटी के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुसाइड नोट में 15 अधिकारियों का जिक्र था, जिनमें से 11 पर गंभीर परेशान करने के आरोप लगे थे। इन अधिकारियों को जल्द ही नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया जाएगा।

एसआईटी फिलहाल यह भी जांच कर रही है कि क्या वाई पूरण कुमार ने रोहतक में दर्ज एफआईआर के दबाव में आत्महत्या का कदम उठाया। जानकारी के अनुसार, छह अक्टूबर की रात गनमैन सुशील को रोहतक पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उन पर आरोप था कि उन्होंने शराब कारोबारी प्रवीण बंसल से ढाई लाख रुपये प्रति माह रिश्वत मांगी। गिरफ्तारी के अगले दिन, सात अक्टूबर को पूरण कुमार ने चंडीगढ़ सेक्टर-11 स्थित अपने आवास पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

एसआईटी अब रोहतक में दर्ज एफआईआर की जांच के साथ-साथ मृतक की तैनाती, कामकाज और मानसिक दबाव से जुड़े पहलुओं की विस्तार से जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पीयू में जीत से भाजपा के लिए पंजाब के युवाओं का समर्थन साफ़

summer express , अमृतसर | पंजाब में बीजेपी को लाने की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए, अमृतसर नॉर्थ के नेता अक्षय शर्मा ने गुरुवार को पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) स्टूडेंट काउंसिल चुनाव में एबीवीपी की जीत को 2027 में बदलाव की शुरुआत बताया। अक्षय शर्मा ने आज दोपहर अमृतसर में अंकित बिधान का स्वागत करते हुए...

सलेम टाबरी में नशा तस्करों के ठिकानों पर छापेमारी, कई जगहों से नशीला पदार्थ बरामद

summer express , लुधियाना । नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सलेम टाबरी पुलिस ने इलाके में संदिग्ध नशा तस्करों के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस टीम ने करीब आधा दर्जन संदिग्ध तस्करों के घरों पर एक साथ छापेमारी कर तलाशी ली। इस दौरान कई ठिकानों से नशीला पदार्थ बरामद...

दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, बादल छाए: हल्की बारिश के आसार, AQI 122

summer express , नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अलग-अलग मौसम केंद्रों पर तापमान में अंतर देखने को मिला। पालम में न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस, जबकि लोदी रोड पर 27.2 डिग्री...

मोगा अस्पताल की मोर्चरी में शव रखने को लेकर पुलिस-डॉक्टर में विवाद, तीन सप्ताह से खराब फ्रीजर

summer express , मोगा। मोगा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में शव रखने की व्यवस्था को लेकर वीरवार देर रात पुलिस और इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के बीच विवाद हो गया। करीब रात 10:30 बजे शुरू हुआ विवाद मोर्चरी में जगह और डीप फ्रीजर की व्यवस्था को लेकर हुआ। बताया जा रहा है कि...

वेल्लोर में चर्च की निर्माणाधीन छत गिरी: 3 मजदूरों की मौत, 11 घायल

Summer express ,वेल्लोर। तमिलनाडु के वेल्लोर में गुरुवार रात चर्च की निर्माणाधीन छत का स्लैब अचानक गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घटना के समय मजदूर छत के स्लैब पर कंक्रीट डालने का काम कर रहे थे। अचानक सपोर्ट...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.