Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हमीरपुर में स्मार्ट मीटर प्रोजेक्ट रफ्तार पर, अब तक 3 हजार मीटर बदले; दूसरे चरण में लगेंगे 1.72 लाख मीटर

Hamirpur, Arvind

हमीरपुर जिला में बिजली उपभोक्ताओं को आधुनिक और पारदर्शी प्रणाली से जोड़ने के लिए स्मार्ट मीटर परियोजना तेज गति से आगे बढ़ रही है। जिले में प्रथम चरण के तहत अब तक तीन हजार से अधिक स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इन मीटरों को मुख्य रूप से सरकारी भवनों और कमर्शियल संगठनों में स्थापित किया गया है, जहां पुराने मीटरों को हटाकर अत्याधुनिक स्मार्ट मीटरों की सुविधा प्रदान की गई है।

बिजली बोर्ड के अधीक्षण अभियंता ई. आशीष कपूर ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने की इस प्रक्रिया से बिजली की खपत और बिलिंग प्रणाली पूरी तरह पारदर्शी होगी। स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी पर पूर्ण विराम लगने के साथ-साथ उपभोक्ताओं को उपभोग किए गए बिजली की सही जानकारी रियल टाइम में उपलब्ध होगी। कुछ उच्च बिजली खपत वाले उपभोक्ताओं को भी इस चरण में स्मार्ट मीटर से जोड़ दिया गया है।स्मार्ट मीटर प्रोजेक्ट के संचालन के लिए अधीक्षण अभियंता कार्यालय के पास ही एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां से संबंधित कंपनी पूरे सिस्टम की निगरानी और संचालन करेगी। ट्रांसफार्मर (डीटीआर) स्तर पर लगाए गए इन स्मार्ट मीटरों से उपभोक्ताओं तक पहुंचने वाली बिजली का पूरा रिकार्ड दर्ज होगा।

अधिकारियों के अनुसार, परियोजना का दूसरा चरण भी आवार्ड किया जा चुका है। इस चरण में जिले के एक लाख 72 हजार उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर सुविधा से जोड़ा जाएगा। आने वाले समय में पूरे हमीरपुर जिला में पारंपरिक मीटरों की जगह स्मार्ट मीटर ही लगाए जाएंगे।स्मार्ट मीटर प्रणाली लागू होने के बाद बिजली बिलों के भुगतान में भी उपभोक्ताओं को सहूलियत मिलेगी। समय पर बिल जमा न कराने वाले उपभोक्ताओं की जानकारी स्वतः सिस्टम में दर्ज होगी, जिससे डिफॉल्टरों पर त्वरित कार्रवाई करना संभव होगा। अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में स्मार्ट मीटर में और भी आधुनिक फीचर जोड़े जा सकते हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जिला अस्पतालों में लगेंगे लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I हरियाणा में 18 जिला नागरिक अस्पतालों में लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। करीब साढ़े नौ करोड़ रुपये के आक्सीजन प्लांट और टैंकों की स्थापना के लिए दो साल का अनुबंध किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की अध्यक्षता में हुई स्पेशल हाई पावर्ड परचेज कमेटी...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

बुजुर्गों के लिए बनेंगे सीनियर सिटीजन क्लब, 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में हर जिले में एक सीनियर सिटीजन क्लब बनाया जाएगा। इनमें बुजुर्गों के लिए बैठने, आराम करने और मनोरंजन सहित साइकोलोजिस्ट व फिजियोथेरेपिस्ट की सुविधाएं होंगी। बुजुर्गों की देखरेख के लिए प्रथम चरण में 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे। इच्छुक युवाओं को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय...

राष्ट्रीय आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बना तीन दिवसीय माँ शूलिनी मेला

Summer express/सोलन, भूपेन्द्र -:सोलन की अधिष्ठात्री देवी माँ शूलिनी को समर्पित तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय ऐतिहासिक माँ शूलिनी मेले का शुक्रवार को भव्य शुभारम्भ हुआ। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने विधिवत पूजा-अर्चना और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर...

सउदी अरब को पछाड़ चंडीगढ़ को मिली एशियन रिले चैंपियनशिप की मेजबानी

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | करीब 38 साल बाद सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ खेलों में अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर नजर आएगा। एशियन रिले चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण का आयोजन 2027 में भारत में होने जा रहा है और इसके लिए चंडीगढ़ को चुना गया है। यह प्रतियोगिता अगले साल मई में होगी, जिसके लिए चंडीगढ़...

भाजपा सरकार की ज्यादती से परेशान होकर अनशन को मजबूर हैं हरियाणवी युवा : हुड्डा

summer express, मोनिका रावत , पंचकूला | पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज एचपीएससी के विरुद्ध अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे युवाओं से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा है कि बीजेपी सरकार की ज्यादतियों के चलते हरियाणा का युवा आंदोलन और आमरण अनशन करने के लिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.