Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी में सरकार के जश्न पर भाजपा का हमला, कहा—उपलब्धियां शून्य, दिखावा भर का आयोजन

Mandi, Dharamveer-:हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा 11 दिसंबर को मंडी में आयोजित किए जाने वाले तीन वर्ष पूरे होने के समारोह को लेकर भाजपा ने गंभीर सवाल उठाए हैं। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय ठाकुर ने मंडी में प्रेस से बातचीत के दौरान आरोप लगाया कि सरकार इस जश्न के माध्यम से जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है और इसके लिए सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है।

अजय ठाकुर ने कहा कि मौजूदा सरकार के पास तीन वर्षों की कोई उल्लेखनीय उपलब्धि नहीं है, जिसे जनता के सामने गौरवपूर्ण तरीके से प्रस्तुत किया जा सके। ऐसे में सरकार अब बड़े मंचों और लंबे भाषणों के जरिए जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। उनका कहना है कि मंडी जिला सरकार की उपेक्षा का सबसे बड़ा उदाहरण रहा है, जहां कई संस्थान बंद किए गए, कई को शिफ्ट किया गया और कई विकास कार्यों को ठप कर दिया गया।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आपदा जैसी गंभीर परिस्थितियों में, जब मंडी और अन्य क्षेत्रों में लोगों को तत्काल राहत और सहयोग की जरूरत थी, तब सरकार चुनावी गतिविधियों में व्यस्त रही। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि जनता मौजूदा सरकार की कार्यप्रणाली को भली-भांति समझ चुकी है और अब सरकार की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। ऐसे जश्न न तो सरकार की छवि सुधार पाएंगे और न ही जनता का विश्वास वापस दिला सकेंगे।

बिहार चुनावों का उदाहरण देते हुए अजय ठाकुर ने कहा कि वहां महाठगबंधन ने भी जनता को भरमाने का प्रयास किया, लेकिन अंततः जनता ने विकास को प्राथमिकता देते हुए जनादेश दिया। उन्होंने कहा कि बिहार में कांग्रेस की स्थिति इतनी कमजोर हो चुकी है कि वहां उनके चुने गए विधायक एक आल्टो कार में बैठकर विधानसभा पहुंच सकते हैं। हिमाचल में भी कांग्रेस की हालत इससे भी खराब होने वाली है और आने वाले चुनावों में पार्टी विधायक टू-व्हीलर में यात्रा करने लायक संख्या में ही बचेंगे।भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस को चाहिए कि वह जश्न मनाने के बजाय जनता से किए वायदों को पूरा करे और प्रदेश में विकास कार्यों को गति दे, क्योंकि जनता अब दिखावे से प्रभावित होने वाली नहीं है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.