Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

यमुनानगर में श्रद्धा का माहौल, गुरु साहिब को CM नायब सिंह सैनी ने किया नमन

यमुनानगर I हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को यमुनानगर पहुंचे, जहां उन्होंने सिखों के नौवें गुरु, श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित एक भव्य समारोह में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने अपने दौरे की शुरुआत साढौरा स्थित ऐतिहासिक गुरुधाम में मत्था टेककर की और गुरु साहिब के प्रति श्रद्धा प्रकट की।

“गुरु तेग बहादुर जी का जीवन मानवता के लिए प्रेरणा का स्त्रोत” — CM सैनी

मुख्यमंत्री सैनी ने इस अवसर पर गुरु तेग बहादुर जी के सर्वोच्च बलिदानों को नमन करते हुए कहा कि उनकी शहादत पूरी मानवता को सत्य, धर्म और नैतिकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।

उन्होंने कहा कि यह हरियाणा के लिए गर्व की बात है कि ‘हिंद की चादर यात्रा’ का आयोजन प्रदेश भर में किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य गुरु साहिब के ऐतिहासिक त्याग और अध्यात्मिक संदेश को हर व्यक्ति तक पहुंचाना है।

24 नवंबर को कुरुक्षेत्र में होगा यात्रा का समापन

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेशभर से निकली सभी यात्राओं का समापन 24 नवंबर को कुरुक्षेत्र में होगा।

इसके बाद 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में होने वाले राज्यस्तरीय महा समागम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे और गुरु तेग बहादुर जी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित रही संगत

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा, पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुज्जर और भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसके अलावा, हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में सिख संगत ने भी भाग लिया।

मुख्यमंत्री सैनी ने इस अवसर पर लोगों से गुरु तेग बहादुर जी के त्याग, चरित्र और शिक्षाओं से प्रेरणा लेने की अपील की

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

नयागांव की खाली बिल्डिंग में धारदार हथियारों से हमला, 18 वर्षीय युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Summer express, मोनिका रावत , मोहाली | मोहाली के नयागांव क्षेत्र में वीरवार देर रात एक खाली पड़ी बिल्डिंग में हुए खूनी हमले में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान चंडीगढ़ के खुड्डा अलीशेर निवासी करण के रूप में हुई है। वहीं...

वीबी-जी राम जी योजना पर सियासत तेज, जयराम ठाकुर ने सरकार पर लगाए भ्रामक प्रचार के आरोप

Summer express/शिमला,संजू -:प्रदेश में 1 जुलाई से लागू होने जा रही विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर योजना को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने और राजनीतिक कारणों से इसका विरोध...

अरुणाचल में बादल फटने से तबाही, पोटिन क्षेत्र अब भी राज्य के बाकी हिस्सों से कटा

summer express, ईटानगर | अरुणाचल प्रदेश के केयी पैन्योर जिले का पोटिन क्षेत्र 24 जून को हुई मूसलाधार बारिश, बादल फटने और उसके बाद आई विनाशकारी बाढ़ के कारण अब भी राज्य के अन्य हिस्सों से कटा हुआ है। प्राकृतिक आपदा के चलते पोसा गांव स्थित NEEPCO कॉलोनी में भारी तबाही मची, जिसमें पांच लोग...

लुधियाना में फैक्ट्री मालिक से 5 लाख की कथित ठगी, चार कारीगर बिहार फरार

Summer express, लुधियाना | लुधियाना में एक फैक्ट्री मालिक के साथ लाखों रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि जैकेट निर्माण का काम लेने वाले चार कारीगर अग्रिम भुगतान के रूप में पांच लाख रुपये लेने के बाद काम पूरा किए बिना बिहार फरार हो गए। मामले में बिहार पुलिस...

हिमाचल में सरकारी भर्तियों के लिए एंटी-चिट्टा टेस्ट होगा अनिवार्य, कार्यकारी मुख्य सचिव के.के. पंत का बड़ा बयान

Summer express/शिमला, संजू -:अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी निवारण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पूरे हिमाचल प्रदेश में ‘एंटी-चिट्टा दिवस’ मनाया गया। इस दौरान राज्य सरकार और हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रदेश के 10 स्थानों पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत जब्त...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.