Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तीखी टिप्पणी: आपदा में जश्न कैसे उचित? सरकार जवाब दे—जयराम ठाकुर

Shimla, Sanju-:नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर आपदा राहत और पुनर्वास कार्यों में देरी का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदाओं ने भारी तबाही मचाई है, लेकिन सरकार प्रभावी राहत देने के बजाय राजनीतिक आयोजनों और उत्सवों में अधिक व्यस्त दिखाई दे रही है।

जयराम ठाकुर ने बताया कि 2023 से 2025 के बीच लगभग 480 लोगों की जान गई, 41 लोग अब भी लापता हैं और 30,000 से अधिक पशु-पक्षियों की मृत्यु हुई है। उन्होंने कहा कि हजारों परिवार प्रभावित हुए हैं, लेकिन कई क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएँ—जैसे सड़क, पेयजल और बिजली—अभी तक पूरी तरह बहाल नहीं हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा सार्वजनिक रूप से बताए गए नुकसान के आंकड़े वास्तविकता से काफी कम हैं। उनके अनुसार, सरकार ने 1800 पूर्ण क्षतिग्रस्त और 300 आंशिक क्षतिग्रस्त घरों का दावा किया है, जबकि जमीनी स्तर पर यह संख्या कहीं अधिक है। पाँच महीने बीत जाने के बाद भी अनेक परिवारों को पर्याप्त सहायता नहीं मिल पाई है।

सैकड़ों लोगों की मौत और तीन साल की नाकामी के बाद किस बात का जश्न 

मंडी में प्रस्तावित सरकारी कार्यक्रम पर आपत्ति जताते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उसी जिले में 50 से अधिक लोगों की जान आपदा में गई है। ऐसे हालात में वहां “जश्न का माहौल बनाना” उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि 1513 पूर्ण क्षतिग्रस्त घरों को दी गई आर्थिक सहायता अपर्याप्त है और कई परिवार योजनाओं के दायरे में भी नहीं आए हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि कई बड़ी घटनाओं पर मंत्री स्तर पर मौके का दौरा तक नहीं किया गया। सुंदरनगर में सात मौतों और बिलासपुर में पहाड़ गिरने से 16 लोगों की मृत्यु जैसे मामलों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की संवेदनहीनता इन घटनाओं से झलकती है। इसी के साथ उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य में विकास कार्य ठप पड़ रहे हैं, कर्मचारियों तथा पेंशनरों के भुगतान लंबित हैं और ठेकेदारों के बिल समय पर नहीं चुकाए जा रहे।

पंचायत और नगर निकाय चुनावों को लेकर सरकार पर निशाना

जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने डिज़ास्टर एक्ट का हवाला देकर पंचायत और नगर निकाय चुनावों को टालने की कोशिश की। लेकिन अदालत और चुनाव आयोग के हस्तक्षेप के बाद मजबूरी में बाउंड्री नोटिफिकेशन जारी करना पड़ा। उन्होंने कहा कि सरकार चुनावों को लेकर स्पष्ट मंशा नहीं दिखा रही और लगातार असमंजस की स्थिति पैदा कर रही है।

कांग्रेस नेतृत्व पर भी साधा निशाना

कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी के पास उपलब्धियों का अभाव है और वह मुद्दों से ध्यान हटाने की राजनीति कर रही है। बिहार चुनाव परिणामों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति लगातार कमजोर हो रही है, इसलिए हिमाचल सरकार को उत्सव कार्यक्रम रद्द करके आपदा प्रभावितों के पुनर्वास को प्राथमिकता देनी चाहिए।


Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हिमाचल में सरकारी भर्तियों के लिए एंटी-चिट्टा टेस्ट होगा अनिवार्य, कार्यकारी मुख्य सचिव के.के. पंत का बड़ा बयान

Summer express/शिमला, संजू -:अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी निवारण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पूरे हिमाचल प्रदेश में ‘एंटी-चिट्टा दिवस’ मनाया गया। इस दौरान राज्य सरकार और हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रदेश के 10 स्थानों पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत जब्त...

15 पंचायतों का सहारा बना सैंज सीएचसी खुद बदहाल, एक डॉक्टर के भरोसे स्वास्थ्य सेवाएं

रात में इलाज के लिए 50 किमी सफर को मजबूर लोग कुल्लू, मनमिंदर-: जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार की सैंज घाटी की करीब 15 पंचायतों और लगभग 25 हजार की आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने वाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इन दिनों गंभीर अव्यवस्थाओं से जूझ रहा है। अस्पताल में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ...

कुल्लू पुलिस ने 53 मामलों में जब्त 1.19 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ किए नष्ट

Summer express/कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा -:अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर कुल्लू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में जब्त किए गए करीब 1 करोड़ 19 लाख 61 हजार 490 रुपये मूल्य के नशीले पदार्थों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट किया। यह कार्रवाई अदालत से अनुमति मिलने के...

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के समक्ष हिमाचल के अधिकारों और लंबित मामलों की प्रभावी पैरवी की

Summer express/शिमला-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट कर हिमाचल प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण और लंबे समय से लंबित मुद्दों को मजबूती से उठाया। इस दौरान उन्होंने राज्य के संवैधानिक अधिकारों, वित्तीय हितों और विकास संबंधी आवश्यकताओं पर विस्तार से...

हरियाणा में अपराध पर सख्ती जारी, अनिल विज ने राहुल गांधी के बयानों पर किया पलटवार

Summer express,अंबाला , अंकुर कपूर I हरियाणा सरकार इन दिनों अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के मोड में नजर आ रही है। राज्य में लगातार हो रहे पुलिस एनकाउंटर और गैंगस्टरों पर कार्रवाई को लेकर सियासी बयानबाज़ी भी तेज हो गई है। इसी बीच हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने सरकार की कार्रवाई और विपक्ष के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.