Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल में मुख्यमंत्री सैनी आज करेंगे किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ

पलवल |  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज पलवल स्थित नेता जी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके मद्देनजर उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार विशिष्ट ने मंगलवार को जिला सचिवालय में अधिकारियों की बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

उपायुक्त ने कहा कि कार्यक्रम में जिले के अधिकतम किसानों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तमिलनाडु में आयोजित दक्षिण भारत प्राकृतिक कृषि शिखर सम्मेलन का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। प्रधानमंत्री इस दौरान लाभार्थी किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी करेंगे। डिप्टी इंस्पेक्टर ऑफ़ ऑफिस (डीआईओ) को लाइव प्रसारण से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

डॉ. हरीश कुमार ने अधिकारियों को साफ-सफाई, सुरक्षा, बिजली एवं जनरेटर बैकअप, सार्वजनिक शौचालयों और अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम सुचारू और सुरक्षित रूप से संपन्न हो इसके लिए सभी कार्य निर्धारित मानकों और समयसीमा के अनुसार पूरे किए जाएं। बैठक के बाद उपायुक्त ने स्टेडियम का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को अंतिम दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री आज इसके बाद खेल राज्य मंत्री के दिवंगत पिता, स्व. श्री जयपाल गौतम की रस्म पगड़ी कार्यक्रम में भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए एडीसी जयदीप कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। बैठक में पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला, एसडीएम ज्योति, एसडीएम बेलीना, सीटीएम अप्रतिम सिंह, एमडी शुगर मिल द्विजा, सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार, डीएमसी मनीषा शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। सोमवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेट समेत संबंधित पुलिस रेंज में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों...

किचलू नगर में धंसी सड़क की मरम्मत में तेजी, रात-दिन चल रहा काम

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज किचलू नगर बी ब्लॉक में धंसी सड़क को दुरुस्त करने के काम में अब तेजी लाई जा रही है। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार की ओर से 24 घंटे काम करने के निर्देश दिए जाने के बाद अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद मौके पर लगातार काम...

सिस्टम पर सवाल: पार्सल विभाग में प्राइवेट एजेंटों का काम जारी कार्रवाई की आड़ में बाबुओं को बचाने का खेल

सुनील | लुधियानासमर न्यूज पार्सल विभाग में भोले भाले लोगों को बाइक पार्सल करवाने के नाम पर प्राइवेट एजेंटों द्वारा लूटने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा। चाहे इस मामले में रेल के रेल अधिकारियों ने सख्ती तो की है लेकिन नाम की। अधिकारियों ने मौखिक आदेश जारी कर बाबू को एजेंट से दूर रहने...

एमसी बलजीत कौर ने कहा- फेस-5 की तर्ज पर नए इलाकों में भी विकास को देंगे रफ्तार, सीवरेज और पानी की समस्या प्राथमिकता

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम की एमसी बलजीत कौर ने कहा कि फेस-5 में करवाए गए विकास कार्यों की तर्ज पर अब वार्ड में शामिल नए क्षेत्रों में भी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस बार उनके वार्ड में 3बी2, सेक्टर-71 के कुछ हिस्से और इंडस्ट्रियल...

दिल्ली को बाल भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने की तैयारी सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- विशेष अिभयान चलाएंगे

एजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार राजधानी को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए व्यापक अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सभी 13 जिलों में चलाए जाने वाले इस अभियान का उद्देश्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.