Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी उमर नबी को कमरा दिलाने वाली अफसाना गिरफ्तार

नूंह | दिल्ली विस्फोट मामले में आरोपी आतंकी डॉ. उमर नबी को 10 दिन तक किराए के कमरे में छिपाने वाली अफसाना को एनआईए और एसटीएफ ने हिरासत में ले लिया है। अफसाना ने अपने रिश्तेदार शोएब की सिफारिश पर नूंह हिदायत कॉलोनी में उमर नबी को अस्थायी रूप से रुकने के लिए कमरा उपलब्ध कराया था। दिल्ली ब्लास्ट के बाद अफसाना फरार हो गई थी और उसकी लगातार तलाश की जा रही थी।

अफसाना गोलपुरी गांव की रहने वाली है। उसका पति ट्रक चालक है और उनकी 12 वर्षीय बेटी है। अफसाना अपने पिता के नूंह स्थित मकान की देखरेख करती थी। शोएब, जो अल-फलाह यूनिवर्सिटी में इलेक्ट्रिशियन के रूप में कार्यरत है, ने अफसाना से इस मामले में संपर्क कराया था।

सूत्रों के अनुसार, उमर नबी ने इस कमरे में कई बार आकर लगभग 10 दिन तक ठहराव किया। दिल्ली ब्लास्ट के बाद केंद्रीय जांच एजेंसियों ने शोएब को गिरफ्तार किया, जिससे अफसाना अपनी बेटी के साथ घर छोड़कर फरार हो गई। बीती रात उसे पकड़कर दिल्ली ले जाया गया।

अफसाना के गिरफ्तारी के बाद उसके गोलपुरी स्थित परिवार में सन्नाटा पसरा है। तीन दिन पहले उसके छोटे भाई रिजवान को भी हिरासत में लिया गया था। परिवार के लोग शांत स्वभाव के बताए जा रहे हैं। अफसाना की भूमिका इस मामले में अहम मानी जा रही है क्योंकि उसके कमरे में आतंकी ने कई दिन बिताए और उससे जुड़े अन्य संभावित आरोपित भी जांच एजेंसियों की निगरानी में हैं।

जांच एजेंसियां अफसाना से पूछताछ कर आतंकी के ठहराव, संपर्क और अन्य सहयोगियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां जुटा रही हैं। इस मामले में कई अन्य नामजद आरोपी भी जांच के दायरे में हैं और आगे की कार्रवाई जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। सोमवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेट समेत संबंधित पुलिस रेंज में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों...

किचलू नगर में धंसी सड़क की मरम्मत में तेजी, रात-दिन चल रहा काम

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज किचलू नगर बी ब्लॉक में धंसी सड़क को दुरुस्त करने के काम में अब तेजी लाई जा रही है। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार की ओर से 24 घंटे काम करने के निर्देश दिए जाने के बाद अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद मौके पर लगातार काम...

सिस्टम पर सवाल: पार्सल विभाग में प्राइवेट एजेंटों का काम जारी कार्रवाई की आड़ में बाबुओं को बचाने का खेल

सुनील | लुधियानासमर न्यूज पार्सल विभाग में भोले भाले लोगों को बाइक पार्सल करवाने के नाम पर प्राइवेट एजेंटों द्वारा लूटने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा। चाहे इस मामले में रेल के रेल अधिकारियों ने सख्ती तो की है लेकिन नाम की। अधिकारियों ने मौखिक आदेश जारी कर बाबू को एजेंट से दूर रहने...

एमसी बलजीत कौर ने कहा- फेस-5 की तर्ज पर नए इलाकों में भी विकास को देंगे रफ्तार, सीवरेज और पानी की समस्या प्राथमिकता

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम की एमसी बलजीत कौर ने कहा कि फेस-5 में करवाए गए विकास कार्यों की तर्ज पर अब वार्ड में शामिल नए क्षेत्रों में भी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस बार उनके वार्ड में 3बी2, सेक्टर-71 के कुछ हिस्से और इंडस्ट्रियल...

दिल्ली को बाल भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने की तैयारी सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- विशेष अिभयान चलाएंगे

एजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार राजधानी को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए व्यापक अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सभी 13 जिलों में चलाए जाने वाले इस अभियान का उद्देश्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.